जहां चबी गाल और डिंपल चिन वाला लुक बच्चों पर अच्छा लगता है वहीं ये वयस्क महिलाओं के लिए एक दिक्कत हो सकती है। थोड़े ज्यादा फेस फैट के साथ अगर अच्छा लुक चाहिए तो बहुत ध्यान रखना पड़ता है। हमारे बालों का असर इसपर बहुत ज्यादा होता है। एक गलत हेयरस्टाइल चेहरे को और भी मोटा बना सकती है। कई महिलाओं के लिए तो बालों की समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि उन्हें अपने लुक पर ही कॉन्फिडेंस नहीं रहता है।
चेहरे पर मेकअप लगाकर उसकी चमक धमक तो बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अगर बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो उसके लिए कुछ बेहतरीन हेयरस्टाइल हो सकते हैं जिन्हें अपनाएं। बालों को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही हेयरस्टाइल चेहरे का बेहतरीन कवरेज दे सकती है। कई बार एक हेयरकट या किसी अच्छे हेयरडू से आपको अच्छा लग सकता है।
चेहरे से ध्यान हटाना है तो बस बालों पर ध्यान डाल दीजिए। ऐसे में बैंग्स वाला हेयरकट थोड़ा आकर्षक लग सकता है। ध्यान रहे कि ये बैंग्स एक साइड को हों और माथे को पूरा कवर न करें। side swept bang एक अच्छा तरीका हो सकता है जिसमें फोकस आंखों पर और बालों पर जाएगा न कि चेहरे के फैट पर।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- इसेरोजमर्रा का हेयरस्टाइलबना सकते हैं और पार्टी के लिए भी ये परफेक्ट होगा।
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- स्ट्रेट
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- सभी एज ग्रुप के लिए
इसे जरूर पढ़ें- करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं bollywod के सबसे cool hairstyles
ये सिंपल लेयर कट या स्टेप कट का थोड़ा एडवांस रूप है। इस कट में बहुत से लेयर होते हैं। बालों को अलग-अलग लेंथ के हिसाब से काटा जाता है। ये स्ट्रेट बालों पर नहीं, लेकिन हल्के वेवी बालों पर बहुत अच्छा लग सकता है। कुछ शॉर्ट हो सकते हैं, कुछ लॉन्ग। आपके चेहरे के हिसाब से हेयर ड्रेसर लेयर्स काटेगा। ऐसे में बाल खोलकर रखे जा सकते हैं।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- इसे रोजमर्रा का हेयरस्टाइल बना सकते हैं और पार्टी के लिए भी ये परफेक्ट होगा।
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- वेवी
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- सभी एज ग्रुप के लिए
अपने बालों को थोड़ा ऊपर बांधकर और बाकी खुले छोड़कर चेहरे को स्लिम लुक दे सकते हैं। कान के ऊपर के सारे बाल अपडू में जा सकते हैं। अगर ऐसे में पफ बना रही हैं तो भी ये बहुत अच्छा लगेगा। ये हेयरडू भी फोकस आंखों और माथे पर ले जाएगा न कि गालों पर। मोटे चेहरे वालों के लिए ये अच्छा साबित हो सकता है।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- कैजुअल लुक है कहीं भी चल सकता है।
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- वेवी
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- 20-35 तक के एज ग्रुप के लिए परफेक्ट
वो लोग जिनका चेहरा मोटा है, लेकिन बालों की लंबाई बहुत ज्यादा है उन्हें बेहद अच्छा ये लुक लग सकता है। वो अपने बालों को आसानी से वेवी लुक दे सकती हैं। या तो बालों का कट थोड़ा वेवी करवा सकती हैं या फिर कर्लर से उन्हें ऐसा लुक दे सकती हैं। इससे बाल थोड़ी भारी भी लगते हैं यानी बालों की वॉल्यूम थोड़ी बढ़ जाती है। ये मोटे चेहरे वाले लोगों को काफी अच्छा लग सकता है। इसके साथ कई फायदे हैं। इसमें हेयरडू भी बनाया जा सकता है और थोड़ी सी वेव्स खुली रखी जा सकती हैं।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- कैजुअल लुक है कहीं भी चल सकता है।
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- वेवी
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- सभी उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट
ये चबी चेहरे और स्लिम चेहरे दोनों के लिए परफेक्ट हो सकता है। अगर आपके बाल सीधे हैं तो ये बहुत अच्छा लगेगा। ये पिक्सी कट के साथ फ्यूजन हेयरस्टाइल की तरह भी रखा जा सकता है। जो महिला फोटो में है उसने रेज़र कट फ्यूजन साथ परफेक्ट बॉब कट करवाया हुआ है।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- कैजुअल लुक है कहीं भी चल सकता है।
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- स्ट्रेट
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- 20-40 की उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट
एक अच्छी पोनीटेल यकीनन चेहरे को स्लिम लुक देती है। अगर आपके स्ट्रेट बाल हैं तो ये अच्छी साबित होगी। ये गर्दन के लंबे लुक वाला भ्रम पैदा करती है। इसे अच्छे इयररिंग्स पहनने के साथ करिए। आपको काफी अच्छा लगेगा।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- सभी जगह के लिए परफेक्ट
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- स्ट्रेट
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- 20-30 की उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट
मेसी बन कई तरह से बनाया जा सकता है। वैसे तो फोटो में हुमा कुरेशी ने कुछ ज्यादा नहीं किया, लेकिन आप चाहें तो इसी हेयरडू को थोड़ा ऊपर बना सकती हैं। अगर चेहरा मोटा है तो ऊपर की ओर बना हुआ जूड़ा अच्छा लुक देगा। ये स्टाइलिश और क्लासी लुक देगा।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- सभी जगह के लिए परफेक्ट
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- स्ट्रेट, वेवी और कर्ली सभी के लिए
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- 20-40 की उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट
इसे जरूर पढ़ें-झड़ते बाल और रुसी से हो चुकी हैं परेशान तो जानिए स्टीम देने के फायदे, बालों की हर समस्या हो जाएगी दूर
ये लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट होगा। इसी के साथ, ये बेहतरीन पार्टी लुक है। शादियों में भी ये अच्छा लगेगा। एथिनिक कपड़ों के साथ काफी अच्छा लगेगा। हां, इसके लिए थोड़े मोटे बाले चाहिएं, स्ट्रेट या कर्ली इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी मुकुट की तरह हेडबैंड सिर पर सजेगा उसके साथ चाहें बाल खुले रखें या सोनाक्षी की तरह जूड़ा बना लें।
* कहां कर सकती हैं ये हेयरस्टाइल- पार्टी या शादी के लिए
* कैसे बालों के लिए परफेक्ट- स्ट्रेट, वेवी और कर्ली सभी के लिए
* किस उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट- 20-40 की उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।