गर्मियों में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडी हवा की चाहत हर किसी को होती है। ऐसे में कई लोग एसी यानी एयर कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कूलर की हवा में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार कूलर से आने वाली हवा चिलचिलाती गर्मी में राहत नहीं दे पाती है। जिसकी वजह से कई लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसे में परेशान होने की नहीं है, बल्कि आप एक स्मार्ट ट्रिक अपनाने की जरूरत है।
यह बात तो आप सभी जानते हैं कि कूलर की हवा पंखे से लेकर कूलिंग पैड्स पर निर्भर करती है। कई बार पंखे की मोटर खराब होने और गलत कूलिंग पैड्स की वजह से भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है। लेकिन, अगर आपके कूलर की सभी चीजें एकदम ठीक हैं और फिर भी वह ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, यहां हम टूटे और पुराने मटके का एक ऐसा हैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप कूलर का पानी ठंडा कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि यह हैक क्या है।
कूलर की हवा ठंडी करने के लिए आप मिट्टी के बर्तन, मटका या फिर दीयों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, मिट्टी नेचुरल तरह से ठंडक बनाए रखने की क्षमता रखती है और इसका इस्तेमाल कूलर में करने से पानी ज्यादा समय तक ठंडा रह सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आपके पास पुराना या टूटा-फूटा मटका है तो उसके टुकड़े कूलर की टंकी में डालकर छोड़ दें। मटके की जगह आप मिट्टी के दीयों को भी कूलर की टंकी में डाल सकते हैं। यह भी बिल्कुल मटके की तरह ही कूलर की हवा को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की तरह काम करेगा कूलर, ठंडी हवा पाने के लिए करें ये काम
कूलर की हवा को ठंडा और ताजा बनाने में पुदीने की पत्तियां भी मदद कर सकती हैं। दरअसल, पुदीने की तासीर ठंडी मानी जाती है और यह ज्यादा समय तक पानी को फ्रेश रख सकता है। ऐसे में अगर आप पुदीने की पत्तियों को कूलर के पानी की टंकी में डालते हैं तो आपको गर्मी में गर्म हवा से राहत और ताजगी का अहसास भी हो सकता है।
कूलर बाहर की हवा को खींचकर फिर अंदर की तरफ फेंकता है। लू और चिलचिलाती गर्मी के मौसम में बाहर की हवा इतनी गर्म होती है कि उसे ठंडा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कूलर के दरवाजों पर बाहर की तरफ गीला कपड़ा लगा देंगे तो इससे हवा छनकर आएगी और कूलर भी उसे ज्यादा ठंडा कर पाएगा। इसके लिए आप मोटा तौलिया या कोई अन्य कपड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज्यादा समय तक गीला रहे और कूलर की हवा को ठंडा करने में मदद कर पाए।
इसे भी पढ़ें: AC में 1 या 2 टन का क्या होता है मतलब? नए सीजन में खरीदने से पहले जान लें इसके पीछे की वजह
कूलर की हवा को ठंडा करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल हम सभी ने कई बार किया है। लेकिन, अगर आप फ्रिज की ठंडी बोतलों को कूलर के पानी की टंकी में डालते हैं तो यह भी कारगर साबित हो सकती हैं। दरअसल, गर्म पानी में बर्फ जल्दी पिघल जाती है लेकिन, पानी की बोतलें देर से गर्म होंगी। ऐसे में आपको ज्यादा समय तक ठंडी हवा मिल सकेगी।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।