न्यू ईयर पार्टी पर घर की डेकोरेशन करना बहुत जरूरी होता है। लोग कई तरह से अपने घर को डेकोरेट करते हैं। अगर आप इस बार अपने घर इको फ्रेंडली न्यू ईयर पार्टी करने की सोच रही हैं तो उसके लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत होगी और आपका घर भी बहुत अधिक सुंदर दिखेगा। इस लेख में हम आपको कई सारी ऐसे डेकोरेशन आईडियाज देंगे जिससे आप न्यू ईयर पार्टी पर अपने घर में इको फ्रेंडली सजावट कर सकती हैं।
आप कागज की मदद से अलग-अलग शेप के डेकोरेटिव आइटम्स बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ कार्डबोर्ड और रंगीन पेपर की जरूरत होगी। आप उन पेपर्स पर अलग-अलग पैटर्न बनाकर कटिंग कर सकती हैं और फिर उन्हें अपने घर पर डेकोरेट कर सकती हैं।
इसके साथ आप एक कलरफुल पेपर पर एक-एक अक्षर में हैप्पी न्यू ईयर लिखकर एक साथ उसे मोटे धागे से जोड़ सकती हैं। फिर इस हैप्पी न्यू ईयर टैग को आप रूम में सजा सकती हैं। इससे आपके घर में न्यू ईयर पार्टी पर इको फ्रेंडली सजावट हो जाएगी और यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगेगा।
आप अलग-अलग डिजाइन भी फूलों और पत्तियों की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग फूलों को एक साथ माला के रूप में तैयार करना होगा और फिर आप उसे पार्टी वाले रूम में डेकोरेट कर सकती हैं। इसके अलावा आप घर की सजावट के लिए एक तरह के फूलों से जैसे गेंदे के फूलों और पत्तियों से कुछ आकार बनाकर भी सजावट कर सकती हैं।(घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद) इस तरह की सजावट देखने में बहुत यूनिक लगती है और यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पर अपने घर को इस तरह सजाएं
न्यू ईयर पार्टी पर इको फ्रेंडली घर की डेकोरेशन के लिए आप एक दीवार पर कई सारी फूलों और पत्तियों की डिजाइन बनाकर एक साथ पूरी वॉल पर धागे में बांधकर सजा सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले कई सारी पत्तियों को एक फूल के साथ अरेंज करना होगा।(स्प्रिंग सीजन में घर को सजाने के लिए यहां से लीजिए टिप्स)
इसके बाद आपको इस फूल को पत्तियों के साथ एक पिन से जोड़ना होगा और फिर यह दिखने में भी बहुत सुदंर लगेगा और इससे आपके रूम की दीवार को बेहतरीन लुक मिल जाएगा। इसके अलावा आप कई सारे कलरफुल पेज पर अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं और फिर उसकी कटिंग करके दीवार पर एक-एक करके लगा सकती हैं। इस तरह ईको फ्रेंडली डेकोरेशन करने से आपका घर बहुत सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस के मौके पर इस तरह से करें घर की सजावट, दें कमरे को फेस्टिव लुक
इन सभी तरीकों से आप अपने घर को इको फ्रेंडली तरह से डेकोरेट कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।