जल्द ही क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में घर की सजावट का काफी महत्व होता है, लोग अलग-अलग सामान की मदद से अपने घर को सजाते हैं। वैसे तो बाजार में सजावट के बहुत से सामान हमें मिल जाते हैं, मगर उनमें से सभी सामान बहुत महंगे होते हैं। अगर आप चाहें तो इन आसान तरीकों की मदद अपने घर की सजावट कर सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही आसान आइडियाज के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने रूम को फेस्टिव लुक दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में।
दीवार पर बनाएं लाइटिंग का क्रिसमस ट्री-
त्योहारों का रोशनी से बड़ा गहरा नाता है। लाइटिंग कमरों में फेस्टिव वाइब्स का अहसास कराती हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने ड्राइंग रूम में लाइटिंग की मदद से क्रिसमस ट्री बना सकती हैं। अगर आपके कमरे की दीवार सफेद रंग की है तो यह लाइटिंग से बना क्रिसमस ट्री आपके कमरे में और भी खूबसूरत लगेगा।
सामान-
- ग्रीन लाइट्स- 1
- डेकोरेटिव आइटम्स- (क्रिसमस की वाइब्स के हिसाब से)
- बॉक्स- 4 से 5
सजाने का तरीका-
- सबसे पहले अपने घर की दीवार पर टेप की मदद से हरी लाइट्स लगाएं।
- इसके बाद अपने लाइट क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बेल्स, छोटे गिफ्ट बॉक्स, छोटे सेंटा जैसे डेकोरेटिव आइटम्स का इस्तेमाल करें।
- फिर अपनी वॉल के पास एक टेबल रख दें,जिस पर आप फेस्टिव वाइब्स देने के लिए गिफ्ट बॉक्स या कैंडल्स रख सकती हैं।
- इन आसान तरीकों के साथ आपके ड्राइंग रूम का डेकोरेशन कंप्लीट हो जाएगा।
पेड़ की टहनियों से तैयार करें डेकोरेटिव आइटम्स-
पेड़ की टहनियां आपके घर के आसपास बड़ी आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो इनकी मदद से भी क्रिसमस पर डेकोरेशन कर सकती हैं ।
सामान-
- क्रिसमस बॉल्स- 7 से 8
- लाइटिंग्स- 1(किसी भी रंग की)
- गिफ्ट बॉक्स-1
- पेंट कलर- गोल्डन
सजाने का तरीका-
- सबसे पहले पेड़ की एक टहनी ले और उसे गोल्डन कलर से पेंट कर दें।
- इसके बाद क्रिसमस बॉल्स को उन पेड़ की टहनियों पर लटकाएं।
- अब आखिर में इस ट्री को किसी गिलास या वास में रख दें।
तो इन आसान स्टेप्स के साथ आपका क्रिसमस शो पीस तैयार जाएगा, जिसे आप अपने घर की टेबल पर सजावट के लिए रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-लेटेक्स कपड़ों की इन आसान तरीकों से करें देखभाल
पुराने फ्रेम के साथ बनाएं शोपीस-
घर पर कई फोटो फ्रेम ऐसे हैं, जो काफी पुराने हो गए हैं। आप इन फ्रेम को भी सजावट के लिए यूज में ला सकती हैं।
सामान-
- फोटो फ्रेम- 1
- क्रिसमस बॉल्स- 3 से 4
- रिबन- 1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले फोटो फ्रेम लें और उसे मनपसंद रंग से कलर करें।
- इसके बाद फ्रेम के पीछे क्रिसमस बॉल्स को ग्लू की मदद से चिपका लें।
- फिर फ्रेम के ऊपर बो शेप का कलरफुल रिबन लगाएं।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका क्रिसमस फोटो फ्रेम तैयार हो जाएगा। जिसे आप अपने कमरों की दीवार पर सजा सकते हैं।
टॉयलेट पेपर से बनाएं स्नोमैन-
सभी के घरों पर टॉयलेट पेपर रखा होता है। आप चाहें तो इन टॉयलेट पेपर की मदद से भी डेकोरेशन का सामान बना सकते हैं।
सामन-
- टॉयलेट पेपर - 1 रोल
- मोजा- 2( 1 सफेद एक रेड कलर का)
- बटन- 3
- ग्लू- 1
बनाने का तरीका-
- स्नोमैन बनाने के लिए सबसे पहले टॉयलेट पेपर लेकर उसके दो गोले बनाएं। ध्यान दें कि स्नोमैन को मजबूती देने के लिए आपको बहुत ज्यादा मात्रा में टॉयलेट पेपर को गोल शेप में फोल्ड करना होगा।
- इसके बाद उन गोल किए गए टॉयलेट पेपर्स को सफेद मोजे के अंदर डालें।
- फिर कलरफुल मोजे को कट करके स्नोमैन की टोपी बनाएं।
- आखिर में चेहरे पर नकली आंख लगाएं, वहीं पेट पर कलरफुल बटन लगाएं।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका टॉयलेट पेपर स्नोमैन तयार हो जाएगा।
तो यह था आज का आर्टिकल आपको हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसे आइडियाज के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- digssigs.com, sautumn.com, architechture.com,design cafe.com and gs staic.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों