क्रिसमस पर अपने घर को इस तरह सजाएं

क्रिसमस पर इस बार घर को आप सुंदर तरह से सजा सकती हैं इसके लिए हम आपको कई सारे सजावट करने के तरीके बताएंगे। 

home decor ideas for christmas in hindi

क्रिसमस का त्यौहार जल्द ही आने वाला है ऐसे में अगर आप अपने घर की यूनिक तरह से सजावट करना चाहती हैं तो हम आपको इस लेख में कई सारे ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके घर को एक डिफरेंट लुक मिलेगा और आपका घर बहुत सुंदर लगेगा।

1)एक थीम करें डिसाइड

theme for christmas decor

आप एक कलर की थीम को डिसाइड करके भी अपनी घर की सजावट कर सकती हैं। अगर आप बहुत यूनिक तरह से सजावट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप क्रिसमस ट्री को भी सजा सकती हैं। इसके अलावा आप पूरे कमरे को एक अलग लुक देने के लिए फैमिली फोटोज भी कई सारी लगा सकती हैं।

फैमली फोटो को अलग-अलग फ्रेम में भी आप कर सकती हैं और फिर उन फ्रेम को आप क्रिसमस ट्री के आसपास भी सजा सकती हैं। इस तरह की सजावट आपके मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी और यह सजावट का नया तरीका भी होगा। इसके अलावा आप कई सारे गिफ्ट आइटम्स को भी अपने कमरे में रख सकती हैं।

2)वॉलपेपर देगा न्यू लुक

wallpaper look for christmas decor

आप चाहें तो मार्केट से एक वॉलपेपर ला सकती हैं जो क्रिसमस से संबंधित हो। आपको बता दें कि आप कमरे में वॉलपेपर पर भी कई तरह से सजावट कर सकती हैं। आप कई सारे रेड रिबन और क्रिसमस में यूज होने वाले डेकोरेटिव आइटम्स से भी सजावट कर सकती हैं।

अलग-अलग तरह की वॉलपेपर से आप अपने घर के हर रूम को एक यूनिक लुक दे सकती हैं। इस तरह की सजावट देखने में बहुत सुंदर और यूनिक लगती है। इसके अलावा आप कई सारी रंग-बिरंगी कैंडल्स से भी अपना घर सजा सकती हैं और पुरानी कांच को बोतलों को पेंट करके उसके अंदर कैंडल्स रख सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें- दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?

3)फायर प्लेस को सजाएं

christmas decor ideas for home

घर की सजावट के साथ-साथ आपको फायर प्लेस को भी सुदंर तरह से डेकोरेट करना चाहिए। इसके अलावा आपको सीढ़ियों के बॉर्डर को भी फूलों से सजाना चाहिए। आपको बता दें कि सीढ़ियों पर आप रिबन का यूज करके भी सजावट कर सकती हैं।

आप दो रंग जैसे लाल और व्हाइट का यूज कर सकती हैं। इन दोनों रंगों से क्रिसमस पर की हुई सजावट बहुत सुंदर लगती है। आप कई रेथ को सीढ़ियों की बाहरी तरफ लगा कर सजावट कर सकती हैं। इसके अलावा आप कई तरह की लाइट्स का यूज करके अपने घर को सजा सकती हैं। आप फेयरी लाइट्स या फिर डिस्को लाइट से भी सजावट कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-क्रिसमस के मौके पर अपने ऑफिस के कर्मचारियों को दे सकते हैं ये शानदार गिफ्ट्स

इन तरीकों से आप क्रिसमस पर घर को सजा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP