क्रिसमस का त्यौहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के त्यौहार पर लोग एक दूसरों को कई तरह के गिफ्ट्स देते हैं। इस बार क्रिसमस पर अगर आप अपने ऑफिस के कर्मचारियों को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कई सारे बेहतरीन और यूनिक ऑप्शन बताएंगे जो आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
आप अपने ऑफिस के कर्मचारियों को एक खास तरह का गिफ्ट हैंपर दें सकते हैं। इस गिफ्ट हैंपर में आप कॉफी मग, पेन और डायरी दे सकते हैं। इसके अलावा आप उसमें कई तरह की चॉकलेट्स भी रख सकते हैं। आप जो भी आइटम्स हैंपर में रखें वह ऐसा होना चाहिए जिसका यूज वह ऑफिस और घर दोनों में कर पाएं। (दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?)
अकसर लोग साधारण डायरी गिफ्ट में दे देते हैं जो आज के समय में एक बोरिंग गिफ्ट हो चुका है। आप अगर कुछ अलग तरह का गिफ्ट ऑफिस के कर्मचारियों को देना चाहते हैं तो आप पर्सनलाइज डायरी या नोटबुक उन्हें दे सकते हैं। आप उनका नाम और उनके बारे में अपने विचार भी उस डायरी में प्रिंट करवा कर दे सकते हैं। इस तरह का गिफ्ट उन्हें एक बहुत यूनिक तरह का गिफ्ट लगेगा।
इसे भी पढ़ें: इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
आप अपने ऑफिस के कर्मचारियों को सुंदर सा डिनर सेट दे सकते हैं। ऑनलाइन और मार्केट से कई तरह के डिनर सेट के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे जिसमें से आप अपने बजट के अनुसार कोई एक डिनर सेट सेलेक्ट कर सकते हैं और कर्मचारियों को गिफ्ट कर सकते हैं।
कई लोगों को नॉवेल्स और किताबें पढ़ने का शौक होता है। इस बार अपने ऑफिस में कर्मचारियों को बेहतरीन गिफ्ट देने के लिए आप कर्मचारियों की पसंद के अनुसार उन्हें नॉवेल गिफ्ट कर सकते हैं। गिफ्ट की हुई नॉवेल उनके लिए एक खास तरह का गिफ्ट होगा इसलिए आप यह गिफ्ट अपने ऑफिस के कर्मचारियों को दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से क्रिसमस पर सीढ़ियों को दें एक यूनिक लुक
आज के समय में कई लोगों को स्मार्टवॉच पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप भी ऑफिस में कर्मचारियों को अपने बजट के अनुसार स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपके ऑफिस में उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं और उन्हें तरह-तरह के डिवाइस पसंद होते हैं।
तो यह थे वह सभी गिफ्ट ऑप्शन जो आप अपने ऑफिस के कर्मचारियों को इस बार क्रिसमस पर दे सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit-gifts by rashi/vanatge circle/amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।