
How Do I Reduce The Heat In My Water Tank: गर्मियां अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आती हैं। गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रही है। ऐसे में दोपहर के वक्त तापमान सबसे हाई होता है। इस दौरान घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहर होते ही छत पर रखी टंकी का पानी आग की तरह खौलने लगता है। यह एक कॉमन समस्या है। अगर गलती से दोपहर को उबलते हुए पानी से हाथ धो लिए, तो जलने का खतरा बना रहता है।
बाहर की गर्मी की वजह से आपकी पानी की टंकी का पानी भी खौलने लगा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बोरे वाले वायरल हैक की मदद से अपनी पानी की टंकी को ठंडा रख सकते हैं। आइए जानें, टंकी के पानी को ठंडा कैसे रखें?
यह भी देखें- नल में आते मिट्टी वाले पानी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 3 आसान टिप्स

वॉटर टैंक को ठंडा रखने के लिए उस पर कोई भी लाइट कलर का पेंट करें। अक्सर लोग काले रंग की टंकी छत पर रखते हैं। इससे पानी और भी गरम आता है। दरअसल, काला रंग हीट को आकर्षित करता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में टंकी को ठंडा रखने के लिए आप उस पर हल्के नीले या सफेद रंग का पेंट कर सकते हैं। इस तरह से धूप का असर टंकी पर नहीं पड़ता।
वॉटर टैंक को ठंडा रखने के लिए आप उसे एक मोटे बोरे से ढक सकते हैं। जूट के बोरे की मदद से आपका वॉटर टैंक और उसके अंदर का पानी ठंडा बना रहेगा। इसके लिए आपको 4-5 बोरियों की लेयर बनाकर उन्हें सिल लेना है। इसे टंकी के साइज के हिसाब से बना लें। इसे रस्सी की मदद से उस पर लपेट लें। इस ट्रिक से सूरज की हानिकारक किरणें सीधे टंकी पर नहीं पड़ेंगी। इस तरीके से केवल पानी ही ठंडा नहीं रहता, बल्कि इससे टंकी की लाइफ भी बढ़ती है।

यह भी देखें- टंकी के पानी में डाल दें ये एक औषधीय लकड़ी, नहीं होंगे कीड़े- मकोड़े
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।