
How To Keep Water Tank Cool During Summer: गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और लू शुरू हो जाती है। ऐसे में घरों की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियां इतनी गर्म हो जाती हैं कि उनमें भरा पानी उबलने लगता है। दोपहर के समय जब हम नहाने या हाथ-मुंह धोने के लिए नल खोलते हैं, तो पानी इतना गर्म होता है कि ऐसा लगता है मानो खौलते पानी में हाथ डाल दिया हो। अब ऐसे में इस पानी से नहाना तो छोड़ो बर्तन धुलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी छत पर रखी टंकी से भी गरम पानी आता है, तो परेशान होने के बजाय कुछ जादुई तरीके अपनाकर अपनी टंकी के पानी को चिलचिलाती धूप में भी ठंडा रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- टंकी के पानी से गंदी काई जैसी बदबू आ रही है? तो छुटकारा पाने के लिए ये जरूरी उपाय अभी कर लें
अक्सर लोग काले या गहरे रंग की टंकियां खरीदते हैं, जो गर्मी को ज्यादा सोखती हैं। अगर आपकी टंकी पुरानी हो गई है या गहरे रंग की है, तो उस पर सफेद रंग का हीट रिफ्लेक्टिव पेंट करवा दें। सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफलेक्ट कर देता है, जिससे टंकी की सतह गर्म नहीं होती। आजकल बाजार में विशेष रूप से छतों के लिए कूल-पेंट आते हैं, जिन्हें टंकी पर लगाने से तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की कमी की जा सकती है।
अगर मुमकिन हो तो टंकी के ऊपर एक छोटा सा शेड बनवाएं। आप सीमेंट की चादरों या हरे रंग के नेट का यूज करके टंकी के ऊपर छतरी जैसा बना सकती हैं। टंकी पर जब सीधी धूप नहीं पड़ेगी, तो वह ठंडी रहेगी। इसके अलावा, टंकी के पास कुछ ऊंचे पौधे या गमले रखने से भी वहां का वातावरण थोड़ा ठंडा बना रहता है। पानी को ठंडा रखन है बल्कि धूप के कारण टंकी के प्लास्टिक को खराब होने से भी बचाता है।

कई बार टंकी का पानी तो ठीक रहता है, लेकिन जो पाइप दीवार के बाहर खुले में लगे होते हैं, उनके अंदर का पानी खौलने लगता है। यही वजह है कि नल खोलते ही सबसे पहले बहुत गर्म पानी आता है। इस समस्या से बचने के लिए पाइपों को इन्सुलेशन टेप या फोम पाइप से ढक दें। आप पाइपों के ऊपर पुराने कपड़े या टाट लपेटकर भी उन्हें धूप से बचा सकते हैं। इससे पाइप के अंदर का पानी सीधे गर्म नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- Water Tank Cleaning Hacks: बिना टंकी में उतरे मिनटों में साफ होगी सालों की जमी गंदगी, ये स्मार्ट हैक्स आएंगे काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।