herzindagi
how to control bed bugs in mattress 3 best home remedies palang se khatmal kaise bhagaye

पलंग और गद्दों में खटमलों ने मचा रखा है आतंक? इन 3 आसान ट्रिक्स से पाएं राहत

Bed Bug Home Remedies: गंदगी की वजह से घर की दीवारों और बिस्तरों में खटमल होने लगते हैं। एक बार अगर घर में खटमल हो जाए, तो इन्हें भगाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके बेड में और बिस्तरों में खटमल हो गए हैं, तो आज हम आपको 3 ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 16:30 IST

Home Remedies for Beg Bugs: अक्सर घर की सफाई करने के बाद भी कीड़े-मकौड़े परेशान करने लगते हैं। गंदगी और सीलन की वजह से घर की दीवारों और बिस्तरों में खटमल होने लगते हैं। एक बार अगर घर में खटमल हो जाए, तो इन्हें भगाना मुश्किल हो जाता है। ये कीड़े इतने गंदे होते हैं कि शरीर का सारा खून चूस जाते हैं। अगर ये बेडरूम के गद्दे, कंबल और फर्नीचर में घुस जाएं, तो नाक में दम कर देते हैं।

खटमलों की वजह से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके बेड में और बिस्तरों में खटमल हो गए हैं, तो आज हम आपको 3 ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें पलंग से खटमल कैसे भगाएं? 

यह भी देखें- खटमल से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत दिखेगा असर

विनेगर से भगाएं खटमल

Get rid of bedbugs with vinegar

विनेगर किचन में मौजूद सबसे काम की चीज है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ घर की कई समस्याओं को हल करने के लिए जाना जाता है। इससे आप घर की गंदी चीजों को साफ करने के साथ-साथ खटमलों को भी भगा सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बॉटल में विनेगर डालें। अब अपने बिस्तर और सभी कपड़ों को तेज धूप में डालें। हीट से ये कीड़े मरने लगते हैं। अब धूप में ही विनेगर स्प्रे को बिस्तर, गद्दे और कंबल पर डालें। इससे कीड़े सुखकर खोखले हो जाएंगे। इसके बाद फर्नीचर और पलंग पर भी इसका छिड़काव करें। ध्यान रहे विनेगर में आपको पानी नहीं मिलाना है। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें, आपको जल्दी ही असर दिखेगा। 

बेकिंग सोडा से करें खटमलों का खात्मा

Get rid of bedbugs with baking soda

खटमल जैसे गंदे कीड़े बेकिंग सोडा के संपर्क में आते ही मरने लगते हैं। बेकिंग सोडा से खटमल डिहाइड्रेशन से मरने लगते हैं। इस ट्रिक से खटमलों को भगाने के लिए गद्दों पर और पलंग के अंदर बेकिंग सोडा का छिड़काव करें। सुखा हुआ बेकिंग सोडा डालकर 3 दिनों के लिए छोड़ दें। इससे जल्दी ही इनका खात्मा हो जाएगा। 

नीम का करें इस्तेमाल

use neem

खटमल को भगाने के लिए आप नीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक देसी उपाय है, जो बहुत ही सस्ता और टिकाऊ है। नीम के पत्तों को कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रिक के लिए नीम के ताजे पत्तों को तोड़कर हाथों से मसल लें और इसे गद्दों और कपड़ों में रख दें, जहां भी खटमलों का आतंक मचा है। 

यह भी देखें- बिस्‍तर में छिपे खटमल से इन घरेलू नुस्‍खों से छुटकारा पाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।