
लंबे-घने और खूबसूरत बाल किन महिलाओं को नहीं पसंद, अधिकतर महिलाएं लंबे और घने बालों के लिए कई उपाय करती हैं, लेकिन सर्दी में होने वाले डैंड्रफ और जुओं की वजह से वह काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और बालों में होने वाली इन जुओं की वजह से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप जुओं को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा क्या है? नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है।

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर एक बार बालों में जू पढ़ने लग जाए, तो इससे लंबे समय तक परेशानी हो सकती है, जिसे ठीक करने के लिए अधिकतर महिलाएं कई बाजार के महंगे शैंपू, कंडीशनर और अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आपको फिजूल खर्च करने की जरूरत नहीं है और ना ही बालों में हो रही जू को लेकर परेशान होने की जरूरत है। आज हम आपको एक खास उपाय बताएंगे, जिसे कर आप इन जू से राहत पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बालों पर डायरेक्ट लगाती हैं प्याज का रस? तो एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को भी करें मिक्स, मिलेगा फायदा
अगर आप भी बालों में हो रही जुओं को कम करना चाहती हैं, तो अब आप अपने बालों को धोते वक्त साधारण पानी की जगह नीम के पत्ते और मेथी दाने के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पानी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में नीम के पत्ते और थोड़े मेथी दाने लें और थोड़ा पानी डाल दें। अब इसे गेस पर तब तक उबाले, जब तक की यह थोड़ा कम ना हो जाएं।

इसके अलावा आप जुओं से छुटकारा पाने के लिए घर पर रहकर प्याज का रस तैयार कर सकती हैं। इस रस में थोड़ा नीम का पानी मिला लें। दोनों को मिक्स करने के बाद आप इसे अपने बालों में जुड़ पर लगा सकती हैं। प्याज का रस और नीम का पानी भी आपके बालों से जुओं को कम करने में मदद करेगा साथ ही बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए भी एक खास उपाय हो सकता है, जिसे आप घर पर रहकर आजमा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- प्याज का रस लगाने से पहले मिला लें ये एक चीज, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।