herzindagi
smelly wooden chopping board

चॉपिंग बोर्ड से आती है लहसुन-प्याज की गंध? आधे कटे नींबू का ये हैक खत्म करेगा सारे बैक्टीरिया

यदि आपके चॉपिंग बोर्ड में से बदबू आ रही है तो बता दें कि इसे दूर करने में आधा कटा नींबू आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि कैसे करें नींबू का इस्तेमाल...
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 11:01 IST

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल बेहद ही जरूरी होता है। उन्हीं चीजों में से एक है चॉपिंग बोर्ड। जब भी हम कोई मील बनाते हैं तो उसके लिए सब्जियां चॉपिंग बोर्ड पर ही कांटते हैं। ऐसे में अदरक लहसुन भी इस बोर्ड पर ही कटती हैं। चॉपिंग बोर्ड की बड़ी समस्या यह भी है कि सब्जी काटने के बाद खासतौर पर प्याज और लहसुन काटने के बाद इसमें से तेज गंध आनी शुरू हो जाती है, जिसको दूर करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। कई बार बर्तन धोने वाले साबुन से धोने के बाद भी गंध बनी रहती है। इसके अलावा प्लास्टिक या लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड पर चाकू के निशान भी पड़ जाते हैं, जिसमें बारीक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर इसकी सही से सफाई न की जाए तो ये हमारी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। ऐसे में बता दें कि हमारे फ्रिज में रखा आधा कटा नींबू समस्या को दूर कर सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम लेख के माध्यम से बताएंगे कि आधा कटा नींबू कैसे चॉपिंग बोर्ड की सफाई कर सकता है। पढ़ते हैं आगे...

नींबू के फायदे

बता दें कि नींबू के अंदर प्राकृतिक रूप से साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो एक कीटनाशक के रूप में काम करता है। 

chopping board

इसमें मौजूद अम्लीय बेक्टीिरिया पर भी असर करते हैं बल्कि बोर्ड की गहराई में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म कर देता है।

कैसे करें नींबू का इस्तेमाल?

सबसे पहले आप चॉपिंग बोर्ड को सादे पानी से धोएं ताकि गंदगी को निकाला जा सके। अब बोर्ड पर साधारण नमक छिड़कें। ये एक स्क्रबर की तरह काम करता है जो चाकू के निशानों में घुसी गंदगी को अंदर तक साफ करता है। अब एक नींबू को आधा काटें और कटे हुए हिस्से को नमक के ऊपर रगड़ना शुरू करें। 

इसे भी पढ़ें -पानी के दाग ने फीका कर दिया है नलों का स्टील? आलू के छिलके का यह इस्तेमाल शीशे जैसा चमका देगा आपका बाथरूम

 अब रगड़ते समय नींबू को हल्का-हल्का निचोड़ें ताकि उसका रस नमक के साथ मिल जाए और एक पेस्ट जैसा बन जाए। अब बोर्ड को 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इतनी देर में यह अपना काम करेगा। अंत में बोर्ड को गुनगुने पानी से धो लें। फिर एक साधारण कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से चॉपिंग बोर्ड से आ रही बदबू से राहत मिल सकती है। बता दें कि नींबू भारी महक को दूर करने में उपयोगी है। 

chooping board clean

इसके अलावा चॉपिंग बोर्ड पर हल्दी और चिकनाई के दाग लग गए हैं तो नींबू उन्हें भी दूर कर सकता है। आप अपने चॉपिंग बोर्ड को हमेशा खड़ा करके सुखाएं ताकि पानी पूरी तरीके से निकल जाएं।

इसे भी पढ़ें -नेल पॉलिश रिमूवर चमका सकता है काले बिजली के स्विचबोर्ड, जानें कैसे?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।