Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:28 AM IST HZ Awards 2026
spectacles cleaning tips

Spectacles Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ गए हैं गंदे निशान, तो घर की इन 2 चीजों से शीशा चमकेगा बिल्कुल नए जैसा

आजकल ज्यादातर लोग चश्मा पहनते हैं, लेकिन रोजाना पहनने से इसके शीशे पर उंगलियों के निशान, धूल और धब्बे जम जाते हैं। इससे न सिर्फ साफ दिखने में दिक्कत होती है, बल्कि चश्मा भी पुराना और गंदा लगने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरीके से और सही चीजों से चश्मे को साफ करें।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 16:00 IST

आजकल दुन‍िया भर में ज्‍यादातर लोगों को चश्‍मा लगा हुआ है। इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं। दरअसल, लोग बचपन से ही मोबाइल और लैपटॉप का यूज करने लगते हैं। वहीं, बड़े लोग द‍िनभर लैपटॉप चलाते हैं, जब रात में घर आते हैं तो रात-रात भर फोन चलाते हैं। इससे सारा जोर आंखों पर ही लगता है। ऐसे में अब कम उम्र से ही लोगों को चश्‍मा लग रहा है। हालांक‍ि, जैसे ही हमें बाकी चीजों की सफाई करनी होती है, वैसे ही चश्‍मे को साफ करना जरूरी हाेता है। क्‍योंक‍ि इसे रोजाना पहनने से उसके शीशे पर उंगलियों के निशान, धूल और धब्बे जम जाते हैं।

इससे न सिर्फ साफ दिखने में दिक्कत होती है, बल्कि चश्मा भी पुराना और गंदा लगने लगता है। इसके ल‍िए कई लोग बाहचर जाकर पैसे खर्च करके शीशे को चेंज करवाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही करती हैं तो हम आपको घरेलू चीजों से चश्‍मे की सफाई करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

spectacles cleaning tips (1)

लिक्विड डिशवॉश से करें सफाई

लिक्विड डिशवॉश से आप चश्मे की सफाई कर सकती हैं। ये चश्‍मे के लि‍ए बहुत ही कारगर माना जाता है। इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए सबसे पहले हल्‍के गुनगुने पानी से चश्‍मे को साफ कर लें। अब इस पर हल्‍का सा ड‍िशवॉश लगाएं। इसके बाद सादे पानी से इसे धो लें। इससे चश्मे पर जमी चिकनाई और गंदगी आसानी से हट जाती है और आपके पैसे और समय दोनों ही बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 1 साल भी नहीं हुए और सफेद चश्मा पीला होने के वजह से पुराना दिखने लगा है? तो एक चम्मच पेस्ट से घर में ही चमका सकती हैं आप

व्‍हाइट व‍िनेगर भी करेगा काम

लगभग सभी घरों में सफेद स‍िरका जरूर मौजूद होता है। ये भी चश्‍मे के शीशे को चमकाने का काम कर सकता है। इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए एक कटोरी में थोड़ा पानी लें। उसमें आप थोड़ा सा सफेद स‍िरका म‍िला लें। जब ये अच्‍छे से म‍िक्‍स हो जाए तो आप इसी पानी से चश्‍मे के शीशे की सफाई कर सकती हैं। बाद में इसे सूखे कपड़े से पोछ दें। अगर आपके चश्‍मे पर दाग-धब्‍बे ज्‍यादा पड़ गए हैं तो आप इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पहली बार चश्मा लगाने पर क्यों दुखने लगता है सिर? एक्सपर्ट से जानें

spectacles cleaning tips (2)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • चश्मे को हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से ही पोछें
  • बहुत जोर से चश्‍मे को न रगड़ें
  • सफाई करते समय बहुत ज्‍यादा गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें
  • केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल न करें

यह भी पढ़ें- चश्मे से गंदगी और उंगलियों के निशान हटाना नहीं है मुश्किल, जानें तरीका

तो अगर आप भी अपने पैसे और समय दोनों बचाने चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से चश्‍मे की सफाई कर सकती हैं। इससे आप अपने चश्मे को बिल्कुल नया जैसा चमका सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इन टिप्स की मदद से रखें अपने चश्मे का ख्याल

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।