Can Oil Based Stains Be Removed: हर किसी को अपने कपड़ों से खूब प्यार होता है। किसी कपड़े पर अचानक दाग लग जाए, तो सारा मूड ही खराब हो जाता है। मान लीजिए, आपने कोई नई जींस खरीदी और उस पर खाने की कोई चीज गिर गई। इससे जींस पर तेल का जिद्दी दाग जाए, तो उसे साफ करना बहुत मुश्किल लगता है। तेल के दाग छुड़ाना आसान काम नहीं है। अगर गलती से दाग को साफ करने के लिए कोई गलत चीज डाल दी, तो वो साफ होने की जगह और जिद्दी हो जाता है।
अगर आपकी फेवरेट जींस पर तेल का दाग लग गया है, तो उसे आप मिनटों में आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आप केवल 2 रुपये वाली एक चीज की मदद से तेल के दाग भी साफ कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेल के दाग साफ करने वाला एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें, जींस से तेल का दाग कैसे साफ करें?
यह भी देखें- सफेद जींस पर लग गया है दाग तो लगाएं बस एक चीज, 5 मिनट में हो जाएगा साफ
आप सोच रहे होंगे कि चॉक से दाग को साफ कैसे किया जा सकता है? बता दें कि इसी चॉक की मदद से आप चिकनाई को साफ कर सकते हैं। इसके लिए तेल के दाग पर चॉक को घिसें। इसे केवल तेल के दाग पर ही रगड़ना है। इसे घिसने के बाद एक टीशू पेपर की मदद से इसे रगड़ें। अब आपको चॉक को ही साफ करना है। दरअसल, चॉक को साफ करते हुए, उसके साथ तेल के दाग भी निकल जाएंगे। 5 मिनट तक इसे घिसें।
अगले स्टेप में अब आपको दाग वाले हिस्से को डिटर्जेंट के घोल में भिगोना है। इसे 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। बाद में इसे ब्रश की मदद से रगड़ें। पानी से साफ करते ही आप देखेंगे कि दाग बहुत ही अच्छे तरीके से निकल चुका है। इस तरीके से आप किसी भी कपड़े खासकर डेनिम से तेल का दाग निकाल सकते हैं।
यह भी देखें- जींस पर लगे तेल के जिद्दी दाग को चुटकियों में साफ कर सकते हैं ये नुस्खे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।