अक्सर देखा जाता है कि लोग सफेद कपड़े खरीदने से बचते हैं, क्योंकि इन्हें बहुत संभाल कर पहनना पड़ता है। अगर आप सफेद जींस पहन रही हैं, तब तो आपको इसका बहुत ही खास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन आप कितना भी ध्यान रख लें, कोई न कोई दाग जींस पर लग ही जाता है।
कई बार आप कुछ खा रही होती हैं, तब गलती से आपसे कुछ गिर जाता है, या फिर कभी ऐसा भी होता है कि आपको निशान लगने का पता भी नहीं लगता है। जब आप घर आती हैं और देखती हैं, तो परेशान हो जाती है कि आखिर यह दाग लगा कैसे।
अगर आपके भी सफेद जींस पर दाग लग गया है और खराब दिखने की वजह से आप पहन नहीं पा रही हैं, तो परेशान मत होइए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही आसानी से सफेद जींस के दाग को मिनटों में हटा सकती हैं।
अगर जींस पर दाग गहरा है, तो इसके लिए नींबू सबसे फायदेमंद है। इसके लिए सबसे पहले आपको मिश्रण तैयार करना होगा। पहले आप नमक और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
इसके लिए सबसे पहले दाग वाली जगह पर हल्का गर्म पानी डालें। अब एक बर्तन में 3 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ पानी मिलाएं। ध्यान रखें की आपको पानी ज्यादा नहीं मिलाना है।
इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
अगर सफेद जींस पर सब्जियों या तेल का दाग लग गया है, तो इसे दूर करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग वाली जगह पर आपको हल्के मात्रा में सिरका डालना है और 30 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद डिटर्जेंट का प्रयोग करके इसे ब्रश की मदद से रगडे़ंगे तो दाग साफ हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।