जींस पहनने का क्रेज आजकल हर महिलाओं में है। वो चाहे स्कूल-कॉलेज जाने वाली हों या फिर ऑफिस में वर्किंग ही क्यों न हो। हर उम्र की महिलाएं अब जींस पहनने की शौकीन हैं। कई बार वीमन को रेडी होने के बाद भी घर के काम करने पड़ जाते हैं। ऐसे में, किचन के काम करते वक्त कभी जींस पर तेल लग जाने से यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। तेल के दाग वैसे तो काफी जिद्दी होते हैं, जिसे रिमूव करने में परेशानी होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे हटा सकती हैं।
जींस पर लगे तेल के जिद्दी दाग को कैसे हटाएं?
बेकिंग सोडा से हटा सकते हैं तेल के दाग
- यह एक प्राकृतिक अवशोषक है, जो तेल के दाग को सोख लेता है।
- दाग पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर, ब्रश से रगड़कर और साफ पानी से धो लें।
शैंपू से हटाएं जींस पर लगे तेल के दाग
- शैंपू की कुछ बूंदें दाग पर लगाएं।
- इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें
- फिर, ब्रश से जींस पर रगड़ें और पानी से धो लें।
जींस से तेल के दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट की लें मदद
- सबसे पहले टूथपेस्ट को जींस के दाग पर लगाएं।
- इसे ब्रश से रगड़कर हटा दें।
- फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखा दें।
नींबू के रस से हटाए जा सकते हैं तेल के जिद्दी दाग
- नींबू का रस जींस पर लगे दाग के ऊपर लगाएं।
- इसपर डिटर्जेंट का घोल डालें और ब्रश की मदद से इसे थोड़ा रगड़ें।
- फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
जींस साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी विधि का उपयोग करने से पहले, जींस के साइड वाले हिस्से पर इसका परीक्षण अवश्य करें।
- यदि दाग पुराना है या ज्यादा है, तो आपको पेशेवर सफाई सेवा की मदद लेनी चाहिए।
- दाग को जल्द से जल्द हटाने का प्रयास करें। जितना देर होगा उतना ही दाग को हटाना मुश्किल होगा।
- दाग के पास बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं। इससे फैब्रिक पर असर पड़ेगा।
- गर्म पानी का उपयोग न करें। गर्म पानी तेल को जमा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें-जींस पर लगे दाग को इन आसान हैक्स से करें साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों