herzindagi
Do jeans fade after washing

क्या है Jeans धोने का सही तरीका?

कई लोगों को Jeans धोने का सही तरीका पता नही होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 13:14 IST

जींस को अगर आप सही तरीके से नही धोते है तो उसकी चमक चली जाती है। कई बार कुछ समय पहनने के बाद ही हमारा जींस खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती है कि आपका जींस लंबे समय तक चले तो जींस को सही तरीके से साफ करें। ऐसा करने से जींस लंबे समय तक नए जैसा ही चमकता रहेगा।

युवा खासकर जींस रोजाना पहनते है। ऐसे में यह काफी ज्यादा गंदा भी हो जाता है। इसकी सफाई समय- समय पर करना काफी ज्यादा जरूरी है। इसकी सफाई बाकी के कपड़ो से अलग होनी चाहिए। अगर आप भी इसकी सफाई अलग तरीके से नही करती हैं तो आपका जींस कुछ ही समय में खराब हो जाएंगा। ऐसे में आपको जींस की सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है।

कैसे धोएं जींस

how to wash jeans

जींस को बाकी के कपड़ो के साथ वाशिंग मशीन में ना धोएं। जींस की सफाई अगर वाशिंग मशीन में करती हैं तो आपको इसे बाकी के कपड़ो के साथ नही बल्कि अकेले धोना चाहिए। ऐसे में आपका जींस जल्दी खराब नही होगा।

जींस को कितने बार धोना चाहिए

जींस इतनी भी जल्दी गंदा नही होता। अगर आप भी हर 2 दिनों पर जींस को धोते है तो आपको ऐसा नही करना चाहिए। इसके कारण भी जींस काफी जल्दी खराब हो जाएंगी। कम से कम इसे 10 बार पहनने के बाद ही धोएं। ऐसा करने से आपका जींस जल्दी खराब नही होगा।

इसे भी पढ़ेंःजींस चुनने में होती है परेशानी तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

महंगे डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

नार्मल की जगह आप चाहे तो महंगे डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा करने से भी आपका जींस जल्दी खराब नही होगा। कई बार हम कोई भी डिटर्जेंट का इस्तेमाल अपने जींस को साफ करने के लिए करते हैं। ऐसे में हमारा जींस खराब हो जाता है। ऐसा बिल्कुल भी ना करें।

इसे भी पढ़ेंःइस तरह रखें अपनी जींस का ख्याल, हमेशा दिखेगी नई

ड्रायर से ना सुखाएं

अगर आप चाहती हैं कि आपका जींस लंबे समय तक चलें तो आप अपनी जींस को ड्रायर में ना सुखा कर उसे खुली हवा में सुखाएं। इससे जींस का फैब्रिक खराब नहीं होगा और यह सिकुड़ता भी नहीं है।

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।