जींस सभी महिलाओं की वॉडरोब का हिस्सा है। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती है, जिस कारण इन जींसों को तरह-तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है। लेकिन कई बार हम अपने बॉडी टाइप को ध्यान में रखे बिना ही जींस खरीद लेते हैं, जो हम पर बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में जींस खरीदते समय आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि जींस आपके लुक को और भी एलिगेंट बनाने का काम करे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन तीन टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें जींस खरीदते समय आपको जरूर फॉलो करना चाहिए, ऐसा करके आप एक बेहतर क्वालिटी की जींस सेलेक्ट कर पाएंगी-
बॉडी शेप के हिसाब से चुनें जींस-
जींस चुनते समय अपनी बॉडी शेप का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपका बॉडी फैट ज्यादा है तो हाई वेस्ट जींस आपके लिए बेस्ट होंगी, वहीं अगर आपका बॉडी टाइप स्किनी(स्किनी बॉडी के लिए एक्सरसाइज) है, तो आपको स्ट्रेट लेग या स्किनी जींस कैरी करना चाहिए।
जींस की जिपर लेंथ का रखें ध्यान-
महिलाओं की जींस में जिपर दिया जाता है। जो कि साइज में थोड़ा छोटा और पतला होता है, इस जिपर का काम महिलाओं को लचीला बनाना होता है। यह जिपर इसलिए बनाया जाता है ताकि महिलाएं जींस को आसानी से हिप्स के ऊपर चढ़ा सकें। इसके अलावा जिपर जींस उतारने में भी हेल्पफुल होते हैं।
क्वालिटी वाली जींस में आपको क्राउचर और जिपर के बीच में कम गैप देखने को मिलता है। वहीं खराब क्वालिटी की जींस में जिपर और क्राउचर के बीच ज्यादा गैप दिया होता है। इसलिए आपको जींस चुनते समय जिपर का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि अगर आपका टमी फैट है तो आपको ज्यादा जिपर गैप वाली जींस पहनना चाहिए। कम जिपर गैप वाली जींस से आपका विजिबल होता है।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं इन 11 तरह की जीन्स के बारे में?
जींस की क्वालिटी का रखें ध्यान-
अच्छी और स्ट्रेचेबल जींस ज्यादा समय तक चलती हैं। इसलिए जींस खरीदते समय क्वालिटी का खास ध्यान रखना चाहिए। स्ट्रेचेबल जींस हर बॉडी टाइप के साथ परफेक्ट लगती हैं, साथ ही यह पहनने में कंफर्टेबल भी होती हैं।
जींस के योक(Yoke) का रखें ध्यान
जींस चुनते समय आपको पीछे बने योक का ध्यान भी रखना चाइए। योक एक तरीके का वी शेप डिजाइन होता है, जो जींस के पिछले भाग में देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी जींस का योक गहरा है तो ऐसे में जींस फिटिंग और भी अच्छी आती है। लड़कों की जींस में स्ट्रेट योक दिए जाते हैं, वहीं लड़कियों की जींस में वी शेप का कर्व देखने को मिलाता है। यह योक जींस की फिटिंग को और भी कंफर्टेबल बनाता है।
इसे भी पढ़ें- इस तरह रखें अपनी जींस का ख्याल, हमेशा दिखेगी नई
जींस पॉकेट के शेप और साइज का रखें ध्यान-
जींस के पीछे 2 पॉकेट दी जाती है, जिसका आकार मायने रखता है। अगर आपकी जींस पॉकेट कम दूरी पर दिए गए हैं, तो ऐसे में आपका हिप फ्लैट लगेगा। इसलिए जींस चुनते समय जेब की पॉकेट लोकेशन का खास ध्यान रखना चाहिए। छोटे जेब वाली जींस आपके हिप्स को परफेक्ट और राउंड फिगर देती हैं, इसलिए जींस के चुनाव में पॉकेट भी अहम रोल निभाती है।
तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से परफेक्ट जींस का चुनाव किया जा सकता है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik and unsplash
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों