मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड जैसे टाइटल जीतना लड़कियों का सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि खूबसूरत महिलाएं ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ताज को अपने नाम करती हैं। बता दें कि ब्यूटी पेजेंट्स को जीतने के लिए किसी खास एलिजिबिलिटी की जरूरत नहीं है। लेकिन इस फील्ड में लड़कियों की लंबाई कम से कम 5 फुट 6 इंच होनी जरूरी है। यह कॉन्टेस्ट फिटनेस और इंटेलिजेंस के आधार पर होता है। अगर आपका भी सपना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनने का है तो इसे सच करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो कि ब्यूटी कॉटेस्ट में आपकी जीत की राह को आसान बना सकती है।
मिस इंडिया जैसे बड़े टाइटल को जीतने के लिए आपको शुरुआत स्कूल और कॉलेज के समय से करनी चाहिए। अगर आप ब्यूटी कॉम्पिटिशन का ताज अपने नाम करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पहले स्कूल-कॉलेज में आयोजित मिस फ्रेशर, मिस ब्यूटीफुल और मिस सिटी जैसे छोटे पेजेंट में हिस्सा लें। इन कॉम्पिटिशन से आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा।
किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में आपका चयन फोटो को देखकर ही किया जाता है। ऐसे में आपका चेहरा खूबसूरत और फोटोजेनिक होना चाहिए। स्माइलिंग फेस के जरिए आप कॉम्पीटिशन का हिस्सा बन सकती हैं। ब्यूटी पेजेंट का ताज जीतने से पहले आपको कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। आपकी हर चीज को कॉन्टेस्ट के दौरान परखा जाएगा। इसमें आपकी ड्रेसिंग सेंस, एप्टीट्यूड, हॉबीज और सवाल जवाब राउंड आदि शामिल होते हैं।
किसी भी प्रतियोगिता को जीतने के लिए जुनून बहुत ही जरूरी होता है। खासकर मिस इंडिया जैसे टाइटल को जीतने के लिए किसी भी महिला में जुनून होना चाहिए। इसकी वजह से आपकी खूबसूरती निखर कर बाहर आती है। आप जो भी सपना देखती हैं उसे पूरा करने की कोशिश करें इससे आपको अच्छा अनुभव मिलेगा।
टिप्सः दिमाग में कभी भी खराब ख्याल न आने दें इससे आपका आत्म बल कमजोर हो सकता है। ऐसे में आप लोग क्या सोचेंगे के बारे में चिंता न करें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का एक पॉपुलर सॉन्ग आपने भी सुना होगा ' तेरी सूरत पे नहीं हम तो तेरी सादगी पे मरते है'। आपका चेहरा ब्यूटीफुल हो न हो लेकिन आपका मन बेहद खूबसूरत होना चाहिए। ब्यूटी पेजेंट के दौरान आपके पोस्चर पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। ऐसे में जितना हो सके उतना कमर को सीधी रखें। किसी भी इंसान की आंखों में आंख मिलाकर बात करें।
इसे जरूर पढ़ेंःक्या आप भी जानते हैं मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के बीच अंतर?
किसी भी ब्यूटी पेजेंट को जीतने के लिए कॉन्फिडेंस होना बहुत ही जरूरी होता है। यह आपको गर्व महसूस करता है। आप कैसे बोलती हैं, कैसी दिखती हैं और कैसे चलती हैं। इन सब में आपके आत्मविश्वास की झलक दिखती है। किसी ने सच ही कहा है कि आत्मविश्वास से भरी महिला दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक होती है। आप अपने कॉन्फिडेंस के जरिए अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं। इससे कम्युनिकेशन स्किल्स भी अच्छी होती है।
इसे जरूर पढ़ेंःZozibini Tunzi का मिस यूनिवर्स बनना भारतीय महिलाओं के लिए क्या मायने रखता है
पॉजिटिविटी किसी भी इंसान के लिए सबसे अच्छा भाव होता है। पॉजिटिविटी के साथ आप लाइफ में आने वाले हर पड़ाव और सिचुएशन का सामना आसानी से कर सकती हैं। कहा जाता है कि पॉजिटिव महिलाएं रिस्क लेने से डरती नहीं हैं। जिस कारण वह कभी भी मात नहीं खातीं।
टिप्सः खुद से कभी भी नेगेटिव बातें न करें जैसे मैं यह नहीं कर पाउंगी या मुझसे ये नहीं हो पाएगा। हमेशा यही ध्यान रखें कि मैं अपना बेस्ट दूंगी। इससे आपको सफलता जरूर मिलेंगी।
मिस इंडिया बनने के लिए कई बातों का ध्यान रखा जाता है। इसमें कैंडिडेट्स की सुंदरता के साथ उनके इंजेटिजेंस को भी परखा जाता है। मिस इंडिया बनने के लिए आपके अंदर ये खूबियां होनी चाहिए।
देश की तमाम लड़कियां ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने और उसे जीतना चाहती हैं। किसी भी ब्यूटी पेजेंट को जीतने के लिए आप लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।