घर का सबसे पवित्र स्थान होता है पूजा घर। यहां पर हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। आजकल लोग बने हुए मंदिर भी अपने घर पर रख लेते हैं। इनमें अपने भगवान की मूर्तियों को सजाते हैं ताकि भगवान का आशिर्वाद हमेशा उनके ऊपर बना रहे। लेकिन कई बातें ऐसी हैं जिनका ध्यान हमें खास रखना पड़ता है। इनमें से सबसे जरूरी है मूर्तियों को रखने का तरीका और स्थान। इसको समझना बेहद जरूरी है तभी आप अपने मंदिर को सही तरीके से सजा पाएंगे।
मूर्तियों का बदले स्थान
अगर आपके पूजा घर में एक ही भगवान की ज्यादा मूर्ति है तो उन्हें कभी भी आमने-सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नेगेटिविटी (नकारात्मक ऊर्जा) पैदा होती है साथ ही उनका प्रभाव भी कम हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें की या तो उन्हें हटा दें वरना उनके मुंह की दिशा को बदल दें। ताकि उन दोनों की छवी एक दूसरे पर ना पड़े। इससे नेगेटिव प्रभाव नहीं होगा।
टिप्स: आप चाहे तो इन्हें घर के अलग-अलग स्थानों पर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर के मंदिर में वास्तु अनुसार रखें मूर्तियों की संख्या, आएगी सुख समृद्धि
जोड़े के साथ रखें मूर्तियां
कई बार ऐसा होता है कि, एक-एक मूर्तियां हमारे पूजा घर में ज्यादा हो जाती हैं। जिसके कारण वो भरा-भरा लगता है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। या तो एक ही मूर्ति अपने पूजा घर में रखें। वरना इन्हें जोड़े के साथ उन्हें स्थापित करें। इससे आपके मंदिर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी।
टिप्स: मूर्ति रखते समय कभी उन्हें पीठ ना दिखाएं
मूर्तियों को हटा दें
ऐसा कहा जाता है एक ही भगवान की ज्यादा मूर्तियां पूजा घर(इन जगहों पर रखें मंदिर) में नहीं रखनी चाहिए। यदि भगवान गणेश की दो प्रतिमाएं हैं तो इन्हें घर के अलग-अलग जगह पर रख सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें की जो भी मूर्ति आप रखें मूर्ति रौद्र रूप में ना हो। इससे घर में कलह क्लेश बढ़ता है। जिसके कारण परिवार में परेशानियां बनी रहती हैं।
टिप्स: अगर मूर्तियां खंडित होने लगी हैं तो उन्हें पूजा स्थान से तुरंत हटा दें। वरना इनका नेगेटिव प्रभाव घर पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: फ्लैट में मंदिर रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगी धन की वर्षा
अगर आप घर के मंदिर में वास्तु के नियमों के अनुसार मूर्तियां स्थापित करेंगी तो आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों