घर की दीवारों पर वॉलपेपर लगाने से घर का लुक बहुत सुंदर हो जाता है। अगर आप अपने घर पर वॉलपेपर लगवाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से वॉलपेपर लगवाने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि आप घर पर आसानी से वॉलपेपर लगा सकती हैं जिससे आपका खर्च भी बच जाएगा और आप खुद से वॉलपेपर लगाना भी सीख जाएंगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर की दीवारों पर वॉलपेपर लगा सकती हैं।
आपको सबसे पहले अपने घर की दीवारों को सबसे पहले साफ करना चाहिए। इसके लिए आप कॉटन के कपड़े का यूज कर सकती हैं। सफाई करने से दीवार पर लगी हुई धूल हट जाएगी। इसके अलावा आपको यह भी चेक कर लेना चाहिए कि दीवारों पर किसी भी प्रकार का छेद ना हो ताकि वॉलपेपर लगाते वक्त आपको परेशानी ना हो।
दीवार को साफ करने के बाद आपको मेजरिंग टेप की मदद से जिस भी दीवार को नापना है उसे आसानी नाप सकती हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि वॉलपेपर लगाने से पहले आपको एक ब्रश, कैंची, एक रोलर या कटर जो वॉलपेपर को काटने के लिए यूज होगा। इन सभी को आपको एकत्रित करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- सीलन से खराब हुई दीवारों को ऐसे करें कवर
सबसे पहले बड़े वॉलपेपर को दो सीधे हिस्सों में कर लें। हिस्से करने के लिए आपको कटर का प्रयोग करना होगा। आपको वॉलपेपर चिपकाने के लिए एक दीवार के कोने से शुरुआत करनी चाहिए। आपको वॉलपेपर पर ग्लू लगा कर उसे दीवार पर सही से एक बार में चिपकाना होगा।
इसके बाद वॉलपेपर पर बुलबुले ना बने इसके लिए आपको एक छोटे रोलर की मदद से वॉलपेपर के ऊपर फेरना होगा। आपको बता दें कि अगर आप पहले वॉलपेपर को सही से नहीं लगाएंगी तो आगे वॉलपेपर भी सही से दीवार पर नहीं लग पाएंगे। इसके बाद आपको अतिरिक्त वॉलपेपर को हटाने के लिए कैंची का प्रयोग करना होगा ताकि दीवार पर अतिरिक्त वॉलपेपर दिखने में खराब ना लगे।
इसे जरूर पढ़ें- मानसून से पहले दीवारों को सीलन से बचाने के लिए करें ये इंतजाम
इस प्रकार से आप घर की दीवारों पर आसानी से वॉलपेपर लगा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।