हिंदू धर्म में सभी पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। इन पेड़ों की पूजा करने से भी कई फायदे होते हैं। सभी पेड़ पौधों में कुछ विशेष गुण मौजूद होते हैं और इनकी पूजा का विशेष फल मिलता है।
सभी पेड़ों की पूजा किसी विशेष दिन करने से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। इस पौधे की पूजा विशेष रूप से शनिवार के दिन करने से आपको शनि दोषों से मुक्ति के साथ शनि की कृपा भी मिलती है।
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि ये पौधा घर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इस पौधे को घर में सही स्थान पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है और ये सकारात्मकता को आकर्षित करता है। शनि से संबंधित होने की वजह से ही इस पौधे का नाम शमी है।
इस पौधे की नियमित पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे के कुछ उपाय आपकी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि कैसे यह पौधा समस्याओं का निवारण करने में मदद करता है।
हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष स्थान है। इस पौधे का वर्णन रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी किया गया है। रामायण में उल्लेख है कि जब भगवान राम ने लंका पर युद्ध के पूर्व विजय मुहूर्त में हवन किया था तो शमी का वृक्ष इसका साक्षी बना था और भगवान श्री राम ने भी लंका पर आक्रमण करने से पहले इस पौधे की पूजा की थी।
इस प्रकार शमी के पौधे का धार्मिक और पौराणिक दोनों ही रूपों में विशेष महत्व है। शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं और घर में आने वाली सभी बाधाएं मिट जाती हैं। अगर घर का कोई सदस्य साढ़े साती से पीड़ित है तो घर में शमी का पौधा लगाने से साढ़े साती का असर कम हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: सुख समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं शमी का पौधा, जानें इसके फायदे
वैसे तो आप शमी के पौधे को किसी भी दिन घर में लगा सकती हैं लेकिन यदि आप इसे शनिवार के दिन (शनिवार के दिन न करें ये काम)घर में लगाती हैं तो ये शनि दोष से मुक्ति के मार्ग खोलने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: शनिवार के दिन करें इस एक पौधे के चमत्कारी उपाय, होगी धन की वर्षा
यदि आप शमी के पौधे में प्रत्येक शनिवार जल चढ़ाएंगी और इसकी पूजा करेंगी तो ये आपके घर में धन के मार्ग खोलने में मदद करेगा। शनिवार के दिन इस पौधे में दीपक जरूर प्रज्ज्वलित करें। इस उपाय से आपके सभी दोष दूर हो सकते हैं और यह पौधा घर के सदस्यों की उन्नति के मार्ग खोलने में मदद करेगा।
अगर यहां बताए तरीकों से आप शमी के पौधे की नियम से पूजा करती हैं तो आपके घर के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।