
भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। यह राज्य पूरे देश के कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति में यहां की परंपराएं, खान-पान और वेशभूषा के साथ-साथ यहां की भाषा का भी खास स्थान है। वैसे तो यूपी में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग भाषा का चलन है। ऐसे में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अलग-अलग भाषाएं लोगों की जुबान पर हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस आर्टिकल में आज हम आपको उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश को उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रांत हुआ और देश आजाद होने के बाद 24 जनवरी, 1950 को यह उत्तर प्रदेश हो गया। इस राज्य में कुल 6 भाषाएं बोली जाती है, जिनका विवरण नीचे है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना इस्तेमाल होने वाले ये शब्द हिंदी नहीं बल्कि हैं उर्दू, लिस्ट में शामिल इस तीसरे नाम को पढ़ कंफ्यूज हो जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में भोजपुरी भाषा का अधिक चलन है। यहां प्रमुख रूप से बलिया, देवरिया, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में लोगों की जुबान पर भोजपुरी भाषा है।
उत्तर प्रदेश में अवधी भाषा एक बड़ी आबादी वाले एरिया में बोली है। इसमें मुख्य रूप से लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, प्रयागराज, गोंडा, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली और सुल्तानपुर जैसे जिलों में अवधी भाषा का चलन है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर, पीलीभीत, हरदोई, कासगंज, इटावा, कन्नौज और औरैया जिले में कन्नौजी भाषा बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में प्रमुख रूप से बुंदेली भाषा का चलन है। इसमें प्रमुख रूप से जालौन, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में मथुरा, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों में ब्रज भाषा बोली जाती है।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग का रुख करें, तो यहां हमें लोगों की जुबान पर खड़ी भाषा सुनने को मिलती है। इन प्रमुख जिलों में सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, बदायूं, संभल, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत और बरेली जैसे जिले शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रैवल करते हुए लैंग्वेज नहीं बनेगी बैरियर, इन टिप्स को करें फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Shutterstock, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।