Uttar Pradesh Travel: मानसून में उत्तर प्रदेश की इस हसीन जगह घूम लिया, तो फिर आपने सब कुछ देख लिया

Famous of Uttar Pradesh: अगर आप भी मानसून में उत्तर प्रदेश की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस बार लखनऊ या कानपुर नहीं, बल्कि इस खूबसूरत जगह पहुंच जाएं।

 

Famous of Up places

Top Places to Visit in Monsoon in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस खूबसूरत राज्य को देश का दिल भी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए पहुंचत रहते हैं। लखनऊ से लेकर कानपुर और अयोध्या से लेकर वाराणसी जैसे शहर की खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है।

उत्तर प्रदेश में ऐसी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं। अगर आप भी मानसून में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार इटावा जरूर पहुंचना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको इटावा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद आप उत्तर प्रदेश की अन्य कई जगहों को भूल जाएंगे।

इटावा सफारी पार्क (Etawah Safari Park)

Etawah Safari Park

इटावा में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर इटावा सफारी पार्क का नाम जरूर शामिल रहता है। जी हां, करीब 8 किमी की परिधि में मौजूद उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत पार्कों में एक है।

इटावा में स्थित इटावा सफारी पार्क एक वन्यजीव सफारी पार्क है, जिसे एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना हो सकता है। यहां आप जंगली सफारी का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि मानसून में इस सफरी पार्क की खूबसूरती चरम पर होती है,इसलिए मानसून में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:Top Romantic Places: जिंदगी में होगा रोमांस का बोलबाला, जब जुलाई में पार्टनर के संग पहुंचेंगे देश की इन हसीन जगहों पर

राजा सुमेर सिंह फोर्ट (Raja Sumer Singh Fort)

Raja Sumer Singh Fort

कहा जाता है कि किसी भी शहर और राज्य का इतिहास जानना हो तो वहां मौजूद फोर्ट, पैलेस या महल को देखने के लिए पहुंच जाना चाहिए। राजा सुमेर सिंह फोर्ट कुछ उसी तरह का फोर्ट है।

राजा सुमेर सिंह फोर्ट इटावा का गौरवशाली फोर्ट है, जो राज्य के लिए भी एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस फोर्ट की सुंदरता और चित्रकारी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यमुना नदी के किनारे स्थित होने के चलते मानसून में इस फोर्ट की खूबसूरती कमाल की लगती है। फोर्ट के आसपास की हरियाली भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

यमुना चंबल संगम स्थल (Yamuna chambal sangam etawah)

Yamuna chambal sangam etawah

यमुना चंबल संगम स्थल के बारे में कहा जाता है कि इस स्थान को एक्सप्लोर कर लिया तो फिर इटावा में अधिक घूमने की जरूरत नहीं है। जी हां, इस जगह की खूबसूरती और महत्व इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।

यमुना चंबल संगम स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करता है। मानसून में इस स्थल की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में यह स्थान उफान पर होता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। इस स्थान पर आप सुकून का पल बिता सकते हैं।

कंपनी गार्डन (Company Garden)

Company Garden

इटावा में स्थित कंपनी गार्डन सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य शहर के लोगों के लिए भी एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत गार्डन का निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था।(ये हैं दिल्ली के सबसे फेमस गार्डन)

कंपनी गार्डन में आपको दर्जन से अधिक किस्म के पेड़ पौधे और हजार से अधिक फूल के किस्म देखने को मिल जाएंगे। मानसून में जब ये पेड़ पौधे अपनी खूबसूरती बिखेरते हैं, जो सैलानी अपने आप पहुंच जाते हैं। इस पार्क में एक शानदार लाइटिंग फव्वारा भी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:Fathers Day Trip Ideas: पिता के साथ जाएं चेन्नई की इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, यादगार रहेगा ट्रिप


इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

इटावा में अन्य ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- पक्का तालाब, कचौरा घाट, काली बाह मंदिर और नौगांव का फोर्ट ही एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP