Biryani Matki Reuse: बिरयानी खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इसके लिए हम सभी इसे कभी घर पर तो कभी बाजार से मंगवा कर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिरयानी बनाने वाली मिट्टी की मटकी आपके बगीचे के लिए कितना उपयोगी साबित हो सकता है? अगर आप इसे बिना सोचे-समझें कूड़े में फेंक देती है, तो आपको बता दें, कि इसका इस्तेमाल आप अपने गार्डन के कई काम को आसान करने के लिए कर सकती हैं। इस लेख में हम इस मटकी को किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
मिट्टी की मटकी प्राकृतिक होती है और पौधों के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। यह मिट्टी को नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे पौधों को पानी की आवश्यकता कम होती है। साथ ही, मिट्टी की मटकी पौधों को प्राकृतिक तापमान प्रदान करती है, जिससे उनकी जड़ें स्वस्थ रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है?
मिट्टी की मटकी छोटे पौधों के लिए एक बेहतरीन गमला का काम कर सकती है। आप इसमें विभिन्न प्रकार के फूल या सब्जियों के बीज बो सकते हैं। इसके अलावा आप मटकी को अपने हिसाब से सजा सकते हैं। आप उस पर पेंट कर सकते हैं या उसमें पौधे के लिए एक सुंदर स्टैंड बना सकते हैं।
मटकी में पानी भरकर आप इसे बगीचे में रख सकते हैं। यह पानी धीरे-धीरे मिट्टी में रिसता रहेगा और पौधों को नमी मिलती रहेगी। इसके साथ ही आप इसमें पानी को भरकर चिड़ियों के लिए रख सकती हैं।
आप मटकी में खाद बना सकते हैं। इसमें आप सूखे पत्ते, सब्जियों के छिलके आदि डाल सकते हैं। यह खाद आपके पौधों के लिए एक प्राकृतिक उर्वरक का काम करेगी।
मिट्टी की मटकी को आप अपने बगीचे की सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उसमें रंग करके या उस पर डिजाइन बनाकर उसे और आकर्षक बना सकते हैं। साथ ही अलग-अलग रंग से तीन से चार मटकी को कलर कर इसे रस्सी से बांधकर बगीचे में लटकाएं।
इसे भी पढ़ें- घर के गार्डन की बढ़ानी है रौनक? तो लगाएं ये Best 5 Flower Plants
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।