गार्डनिंग चाहे टेरेस पर की जाए चाहे बगीचे में सभी का बराबर ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। सही खाद, पानी और धूप का मिलना पौधों की हेल्दी और अच्छी ग्रोथ के लिए काफी अहम होता है। हालांकि मानसून आते ही पौधों को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत पड़ती है। अधिक पानी, कम धूप और नमी पौधों को खराब कर देते हैं। इन दिनों प्लांट्स में मिलीबग और चीटियों के लगाने का खतरा बढ़ जाता है। क्या आपको पता है कि बरसात में पौधे में कौन सा लिक्विड खाद डालना इन सभी दिक्कतों से छुटकारा दिला सकता है। चलिए बताते उस लिक्विड कंपोस्ट के बारे में ।
मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं
मानसून में अधिक पानी की वजह से पौधे खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप तेज बारिश के दौरान प्लांट्स को टिनशेड वाली जगह पर रखें। गमले में अधिक पानी स्टोर न होने दें। अगर आप पौधे में खाद का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी गीली न हो। मिट्टी सूखने के बाद उसकी गुड़ाई कर खाद को अच्छे से मिक्स करें और सतह को बराबर करें।
नीम की पत्ती से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर
नीम में पत्ती में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। ऐसे में पौधों को बरसात में स्वस्थ रखने के लिए नीम की पत्ती का फर्टिलाइजर बनाकर उपयोग करें। इसे बनाने के लिए पत्तियों को कंटेनर में डालकर उसमें पानी भरकर हफ्ते भर के लिए छोड़ दें। अब इसे छानकर उसमें पानी मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें। ऐसा करने पौधों में लगे कीड़े और मिलीबग से छुटकारा मिलेगा।
सरसों की खली से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर
पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर डालने का एक फायदा यह है कि गमले की मिट्टी को लिखने में वक्त लगता है। ऐसे में हम मिट्टी में सही तरीके से गुड़ाई और खाद को मिक्स नहीं कर पाते हैं। मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आधा किलो सरसों की खली को बाल्टी में डालकर 1 लीटर पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि खली पानी में पूरी तरह से डूब जाए। इसके बाद इसे 1 हफ्ते के लिए ढककर रख दें। हफ्ते भर बाद इसे छानकर बोतल में भरकर पौधे पर स्प्रे करें। इसके अलावा आप पौधे में दालचीनी से बना हुआ लिक्विड फर्टिलाइर का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गमले में लिटाकर लगाएं टमाटर का पौधा, फल से भर जाएगी टोकरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों