केमिकल फ्री सब्जियां खाने के लिए अक्सर लोग अपने बगीचे में अलग-अलग प्रकार बीजों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मानसून खत्म होने पर यह समझ नहीं आता कि वह अपने घर के बगीचे में कौन सी हरी सब्जियां लगाएं। पत्तेदार सब्जियां ज्यादा पौष्टिक होती हैं और दूसरी सब्जियों की अपेक्षा इन्हें उगाना काफी आसान होता है। ज्यादातर हरी सब्जियां अपेक्षाकृत कम, ठंडे मौसम में उगाई जा सकती हैं। अगर आप अपने बगीचे में कम समय में सब्जियां ग्रो करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप इन बीजों को कैसे बो सकती हैं।
पालक को कैसे उगाएं (How to Grow Leafy Vegetables)
पालक भारत में सबसे लोकप्रिय पत्तेदार सब्जी है। पालक के पौधे तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए बीज अंकुरित होने के 2-3 सप्ताह के भीतर वे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। कटाई करते समय, ऐसे पौधों की ढ़ूढ़ें, जिनमें कम से कम पांच से छह स्वस्थ हरी पत्तियां उगी हों जो तीन से चार इंच लंबी हों।
- बीज बोने से एक सप्ताह पहले मिट्टी को खाद से तैयार करें
- बीज को मिट्टी में आधा इंच गहराई तक बोएं। उन्हें बहुत ज्यादा गहराई तक न बोएं। इससे बीज नहीं उगेंगे।
- बीजों के बीच 3 से 4 इंच का अंतर रखें।
- बीजों के अंकुरण को सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी को हमेशा नम रखें। अधिक पानी न डालें। सुबह पानी दें।
- पौधों को 2 से 3 इंच तक काटते रहें।
- कीटों और बीमारियों पर नजर रखें।
- पालक को अंकुरित न होने दें। पौधों को तुरंत उखाड़ दें।
- पालक की कटाई 45 से 50 दिन में करें।
- मेथी को कैसे उगाएं
- मेथी एक बहुत ही सेहतमंद हरी पत्तेदार सब्जी है।
- बीज बोने के 3-4 दिन के भीतर पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
- तैयार हुई पत्तियों और तने को फिर से उगाने के लिए काट सकते हैं।
- अच्छी फसल के लिए अच्छा वेंटिलेशन और जल निकासी प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें-सब्जियों के पौधों ने घेर रखी है पूरी छत, इन हैक्स से तैयार करें परफेक्ट वेजिटेबल गार्डन
सरसों का साग कैसे उगाएं? (How to Grow Sarson Ka Saag)
सरसों के पत्तों को उनके तीखे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। पत्तियों को बुवाई के 20-30 दिन बाद काटा जा सकता है। आप पत्तियों को पकने भी दे सकते हैं। इसके बाद उनका उपयोग कर सकते हैं।
सबसे पहले आप पॉटिंग मिक्स तैयार करें। इसके लिए आप 60 प्रतिशत साधारण मिट्टी,20 प्रतिशत रेत और 20 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद मिला सकते हैं।
गमले में पॉटिंग मिक्स भरकर इसे ऐसी जगह पर रखें जहां धूप आती हो।
अब आप गमले में सरसों के बीज डाल दें।
ऊपर से हल्की-हल्की मिट्टी डालें।
स्प्रिंकलर करके पानी दें ताकि बीज अपनी जगह पर ही रहें।
बीजों को 3 से 4 दिन में ही आप देखेंगे कि बीजों में से पौधे निकलने लगे हैं।
माइक्रो ग्रीन्स को मिट्टी में कैसे उगाएं? (How to Grow Microgreen)
- माइक्रोग्रीन्स उगाने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें जहां आपको भरपूर धूप मिल सके। इसे ग्रो लाइट में भी उगाया जा सकता है।
- तीन भाग कम्पोस्ट और एक भाग वरमीक्यूलाइट मिलाएं। सुनिश्चित करें कि दोनों में से किसी भी पदार्थ का कोई ढेर या गांठ न हो।
- मिश्रण को एक उथले कंटेनर या बीज ट्रे में डालें और इसे मिट्टी से भर दें।
- पानी अच्छी तरह से डालें ताकि मिट्टी नम रहे।
- इसके बाद बीजों को मिट्टी की सतह पर छिड़कें।
- अब उन्हें मिट्टी की एक और परत से ढककर मिट्टी को नम करें।
- नमी बनाए रखने के लिए कंटेनर को साफ प्लास्टिक बैग या चादर से ढक दें।
- यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन जांच करें कि मिट्टी नम बनी रहे।
- कंटेनरों को अच्छे वायु संचार वाले स्थान पर रखें।
- जब बीज अंकुरित हो जाएं तो प्लास्टिक हटा दें।
- खरपतवारों को हटा दें और पौधों को कम कर दें ताकि केवल सबसे मजबूत पौधे ही बचे रहें।
- पौधों को पानी और खाद देना जारी रखें।
- जब पौधे 1-2 इंच लंबे हो जाएं तो कटाई कर लें।
- यदि आप इन्हें तुरंत नहीं खाते हैं तो इन्हें फ्रिज में रखें।
इसके अलावा आप अपने बगीचे में चुकंदर, मूली, सलाद के पत्ते और गाजर जैसी सब्जियां के बीज लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-अगस्त और सितंबर के महीने में प्लांट्स में कीड़े लग रहे हैं तो क्या करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों