herzindagi
protect your plants from insect

अगस्त और सितंबर के महीने में प्लांट्स में कीड़े लग रहे हैं तो क्या करें

अगस्त और सितंबर के महीने में अगर आप भी प्लाट्स कीड़े के कारण खराब हो रहा है तो आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 17:00 IST

अगस्त और सितंबर के महीने में मौसम में बदलाव होता है, जिसके कारण पौधों में कीड़ों की समस्या बढ़ सकती है। इस दौरान नमी बढ़ जाती है, जिससे कीटों के पनपने के कारण प्लांट खराब होने लगते है। यदि आप अपने पौधों में कीड़े देख रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां कुछ आसान उपाय दिए जा रहे हैं जो कीड़ों से निपटने में मदद कर सकते हैं।

साबुन का घोल

साबुन का घोल काफी काम का होता है। अगर आप साबुन का घोल इस्तेमाल करती हैं तो आप अपने प्लाट्स में लगे कीड़ों को आसानी से निकाल सकती हैं।  इसके लिए एक छोटी चम्मच बायोडिग्रेडेबल लिक्विड सोप को एक लीटर पानी में मिलाएं और पौधों पर स्प्रे करें। इससे पौधे पर लगा कीड़ा निकल जाएगा। 

नीम का तेल

jn post

नीम का तेल भी आप चाहे तो अपने पौधे में डाल सकती है। नीम का तेल कीटों को भगाने में मदद करता है। इसे पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें। यह कीड़ों को मारने में मदद करता है। यह न केवल कीड़ों से छुटकारा दिलाता है बल्कि पौधों के लिए भी सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें-  हफ्तेभर के लिए बाहर जा रही हैं तो इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ख्याल

पौधों की सफाई करें

पौधों की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आप भी पौधों की सफाई सही तरीके से नहीं करती हैं तो पौधों में कीड़े लग सकते हैं। ऐसे में अगर आपके भी पौधे गंदे हो रहे हैं तो आपको उसकी सही तरीके से सफाई करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- घर को डिफरेंट लुक देने के लिए जरूर रखें ये 5 पौधे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।