herzindagi
easy ways to reuse plastic bags

प्लास्टिक के बैग्स या थैलियों को इस तरह करें Reuse!

इंटीरियर डेकोरेशन से लेकर घर का सामान रखने तक के लिए प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। आइए जानें इन्हें रियूज करने के तरीके।  
Editorial
Updated:- 2021-07-27, 17:39 IST

अक्सर बाजार से सब्जी, फल या सामान लाने के दौरान घर में प्लास्टिक बैग्स इकट्ठे हो जाते हैं। आजकल पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का कचरा कम करने और इसकी रीसाइक्लिंग पर जोर दिया जाता है। ऐसे में आप प्लास्टिक बैग्स को दोबारा इस्तेमाल कर अपने बहुत से काम आसान बना सकती हैं। आइए जानें कि इन्हें किन तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है-

किचन में सामान ऑर्गनाइज करें

easy ways to reuse plastic bags as containers

किचन में अनाज से लेकर फूड आइटम्स तक, ढेर सारी चीजों को प्लास्टिक बैग में स्टोर किया जा सकता है। प्लास्टिक बैग में आप bun, कुकीज और ब्रेड स्टोर करके रख सकती हैं। अगर जिप वाला बैग हो तो सहूलियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार कुछ फूड आइटम्स हाथों में ज्यादा चिपकते हैं। ऐसे फूड आइटम्स बनाते हुए आप प्लास्टिक को ग्लव्स की तरह पहन सकती हैं। फ्रिज में सब्जियां रखते हुए उन्हें प्लास्टिक बैग में अलग-अलग करके रखा जा सकता है। इससे फ्रिज को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है। किचन में काम करते हुए अक्सर सब्जियों के छिलके, खाली पैकेज जैसी चीजें इकट्ठी हो जाती हैं, जिन्हें कचरे में फेंकने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर डस्टबिन में प्लास्टिक बैग लगाया जाए तो डस्टबिन को साफ रखने में मदद मिलती है और कचरे को आसानी से डस्टबिन से हटाया जा सकता है।

सफर का सामान प्लास्टिक के बैग में रखें

easy ways to reuse plastic bags during travel

जब भी कहीं जाना हो तो प्लास्टिक के बैग में सामान रखकर ब्रीफकेस में सेट करना अच्छा रहता है। शैंपू, क्रीम और मॉश्चराइजर जैसी चीजों को एक प्लास्टिक बैग में इकट्ठा रखा जा सकता है। इसी तरह अन्य प्लास्टिक बैग्स में मेकअप और एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं। गंदे कपड़े या जूते भी प्लास्टिक बैग रखे जा सकते हैं।

स्किपिंग रोप बनाएं

फिटनेस बरकरार रखने के लिए बहुत सी महिलाएं रस्सी कूदना पसंद करती हैं। अगर आपको भी रस्सी कूदना पसंद है तो इसके लिए आप प्लास्टिक से स्किपिंग रोप तैयार कर सकती हैं। प्लास्टिक बैग्स को आप चोटी की तरह गूंथकर सिरों को बिजली के टेप से कवर कर सकती हैं। घर पर आप बिना किसी बाहरी सामान के यह रस्सी आसानी से बना सकती हैं। यकीन मानिए इस रंग-बिरंगी रस्सी से स्किपिंग करने में आपको काफी मजा आएगा।

इसे जरूर पढ़ें: यह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक

मोशन सिकनेस में आएगी काम

कुछ महिलाओं को कार में कंफर्टेबल महसूस नहीं होता और चक्कर आने या घुटन होने के कारण कभी-कभी उन्हें उल्टी तक आ जाती है। इसे मोशन सिकनेस कहते हैं। ऐसी स्थिति में अगर चलती कार को रोकना मुश्किल हो तो प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल से सहूलियत बनी रहती है। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी थैली में किसी तरह के छेद ना हों, ताकि लीकेज से बचा जा सके।

बनाएं डेकोरेटिव रग्स

अगर प्लास्टिक की थैलियां ज्यादा इकट्ठा हो गई हैं तो आप उन्हें आप इनका इस्तेमालघर की डेकोरेशन बेहतर बनाने के लिएकर सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंग वाली प्लास्टिक की थैलियां ले लें और उन्हें लंबाई में एक-दूसरे से जोड़कर और तीन अलग-अलग रस्सियां बना लें। अब इन्हें चोटी की तरह गूंथते जाएं। इससे आपको एक लंबा ब्रेडेड पैटर्न मिलेगा। इसके बाद इसे सेंटर से जोड़ना शुरू करें और धीरे-धीरे लपेटते हुए सिलें। आप पाएंगी कि प्लास्टिक की इन थैलियों से खूबसूरत रग तैयार हो गया है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के अनुसार आप किसी भी रंग की थैलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे रग से लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज से 21 दिन में घर को बनाएं बिल्कुल नए जैसा

बाथरूम में ऐसे करें इस्तेमाल

बहुत सी महिलाएं बाथटब में रीडिंग का मजा लेना पसंद करती हैं। इसके लिए बुक या टैबलेट को जिप वाले बैग में रखा जा सकता है। इससे उसमें नमी जाने की आशंका नहीं रहेगी। अगर आप नहाते हुए बालों को गीला नहीं करना चाहती हैं तो आप सिर को प्लास्टिक बैग से कवर कर सकती हैं। अगर आपने किसी तरह का हेयर पैक सिर में लगाया है तो उसे नीचे टपकने से बचाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। बाथरूम में बहुत से छोटे-छोटे साबुन के टुकड़े भी इकट्ठे होते रहते हैं। इन टुकड़ों को फेंकने के बजाय आप किसी प्लास्टिक बैग में इकट्ठा करके रख सकती हैं। अगर आप हैंडवॉश बनाने का तरीका जानती हैं, तो इन साबुन के टुकड़ों को पिघलाकर आप फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं।

तो आज आपने जाना कि प्लास्टिक की बेकार पड़ी थैलियों को कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। घर को बेहतर बनाने से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।