भविष्य में क्या होने वाला है यह तो सभी लोग जानना चाहते हैं ताकि अपने हर कार्य को सावधानी के साथ कर सकें। अगर आप जानना चाहती हैं कि आने वाला महीना यानी सितंबर 2019 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है। तो आपको पंडित दयानंद शास्त्री के द्वारा बताए गए भविष्यफल को जरूर पढ़ना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि सितंबर का महीना आपके लिए क्या गुड न्यूज ला रहा है और आपको इस महीने किन कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरीत है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि में क्या लिखा है।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री से जानें आपके हस्ताक्षर से कैसे सुधर सकती हैं आपकी सेहत
मेष राशि वाले जातकों की इस माह धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपको सितंबर में कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। वैसे यह महीना उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो मीडिया और लेखन के क्षेत्र से हैं। इन लोगों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही अच्छा बीतेगा। बेशक आपके विरोधी इस महीने भी सक्रीय रहेंगे मगर आप धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 3
शुभ उपाय: आप अपने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों या भाइयों पर गुस्सा न करें।
इसे जरूर पढ़ें: पंडित जी से जानें हाथ की कौन सी रेखा बताएगी कि कब और कैसे होगा धन लाभ
यदि आपकी राशि वृषभ है तो आपको इस महीने नकारात्मक बातों और चिंताओं को खुद से दूर रखिए। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा। इस माह गृह आपके अनुकूल हैं इस वजह से आपकी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। मगर, इस माह आपके विरोधी काफी प्रबल रहेंगे और इस वजह से कार्यक्षेत्र में आपके लिए कठिनाइयां बढ़ेंगी। आपको अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए। घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
शुभ उपाय: चावल बनाकर घी और शक्कर मिलाएं और 1 कटोरी मंदिर में चढ़ाएं।
इस माह थोड़ा संभल कर रहें। आपके लिए कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। इस माह सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। सावधान रहें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आलस्य न करें। वरना नुकससान झेलना पड़ सकता है। बर्थ ईयर की आखरी संख्या बताएगी आपकी पर्सनालिटी
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक: 7
शुभ उपाय: आंवला खाएं या आँवला जूस पियें।
आपके लिए यह माह अच्छा साबित होगा। खासतौर पर व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। हो सकता है कि कुछ व्यासायिक कारणों से आपको इस माह घर से दूर रहना पड़ सकता है। इस माह आप को परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता रहेगी। राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा.
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 2
शुभ उपाय : थोड़े से पानी में शक्कर मिलाकर पीएं।
सिंह राशि वाले जातकों को पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारने का प्रयास करना चाहिए। इस माह आपको मनोबल कमजोर हाने की वजह से मन मे तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न होंगी। वहीं यदि आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ है तो वह भी बन जाएगा।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 9
शुभ उपाय: किसी भी मंदिर के शिखर का दर्शन करें।
इसे जरूर पढ़ें: मोबाईल के पैटर्न लॉक का नंबर बता सकता है आपकी पर्सनालिटी
यदि आपकी राशि कन्या है तो इस माह कुछ सुन्दर अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसार होने की वजह से संबंधों में आप लोकप्रिय होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि अत्यधिक भावुकता होने के कारण संबंधों में आपका भावनात्मक शोषण होने का कारण बन सकती है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1
शुभ उपाय: इलाइची खा कर घर से निकलें।
तुला राशि वालों के लिए यह माह चिंताओं से भरा होगा। अपको अपने किसी निकट के संबंधी की ही चिंता सताएगी। आप उनके बारे में नकारात्मक भी सोच सकते हैं। अपने आप को संभालें और अच्छा सोचने की कोशिश करें। आपको इस माह आलस्य छोड़ कर अपने सारे काम पूरे करने चाहिए।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 4
शुभ उपाय: पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।
इस राशि के जातकों को इस माह आर्थिक मामलों में थोड़ा सा संभल कर निर्णय लेना होगा। इस माह आपके कुछ अनावश्यक व्यय होंगे इससे आपका मन चिंतित होगा। इस माह आपका मन असंतुलित रहेगा. आवेश में किए गये निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार में किसी की अस्वस्थ्य होने से मन परेशान रहेगा। बर्थ डेट के हिसाब से करें नेल आर्ट और चमकाएं अपनी किस्मत
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 2
शुभ उपाय : माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें,आशीर्वाद लें।
यह माह आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न रहेगा। इस माह आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा। नये जिम्मेदारियों के होने से व्यय संभव.
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 7
आपके लिए शुभ उपाय: किसी भी मंदिर में केले चढ़ाएं।
इस माह आपकी शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी। आगर आप नियोजित परिश्रम करती हैं तो आपके सारे कार्य सिद्धि होने के आसार हैं। परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6
शुभ उपाय: त्रिफला चूर्ण खाएं।
इस महीने आपकी प्रशासनिक व्यस्तता बढ़ेगी। पूरे माह आपका मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आपको इस माह प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस माह किसी नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 4
शुभ उपाय: किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।
मीन राशि वाले जातको को इस माह परिवारिक दायित्वों की चिन्ता बनी रहेगी। इस महीने अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपने जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति भी ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
शुभ रंग : चमकीला
शुभ अंक : 6
शुभ उपाय : रोटी बिना घी की खाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।