(Holika dahan 2024 chant mantras for happiness and prosperity) भारत में रंगों का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इतना ही नहीं, तंत्र-मंत्र की साधना के लिए भी जाना जाता है। वहीं होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। बता दें, इस साल दिनांक 24 मार्च को होलिका दहन किया गया है। इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करना बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे व्यक्ति को सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि होलिका दहन के दिन किन मंत्रों के जाप से लाभ हो सकता है।
बाधा दूर करने के लिए करें इस मंत्र का जाप (Chant this mantra to remove obstacles)
अगर आपके विवाह, नौकरी और व्यापार में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप विशेष रूप करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
- ‘कात्यायनि महामाये महायोगिनयधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि! पतिं में कुरु ते नम:’ मंत्र का जप करें ।
- यह मंत्र अगर लड़के करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का ऐसे जाप करें।
- ‘पत्नी मनोरंमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्धवाम्’।
दुख और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र (Mantra to get rid of sorrows and sufferings)
अगर आपके जीवन एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं और मन में अजीब सा अकेलापन रहता है और सुकून खोने का डर बना रहता है, तो होलिका दहन के दौरान इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इस भगवान शिव (भगवान शिव भोग) का बेहद शक्तिशाली मंत्र है, इस मंत्र का जाप करने के दौरान मन में शिव जी का ध्यान जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ भगवान भोलेनाथ का मंत्र बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी माना जाता है. इस मंत्र का जप करते समय भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) का स्मरण अवश्य करें।
इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan On Holi 2024: क्या होली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण? जानें तिथि और होलिका दहन का मुहूर्त
एकाग्रता और सफलता के लिए करें इस मंत्र का जाप (Chant this mantra for concentration and success)
अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो होलिका दहन की रात में गायत्री माता के महामंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र ता जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’ का जप अवश्य करें।
होलिका दहन के दिन यहां बताए गए मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों