हरियाली तीज के दिन सहेलियों संग करनी है मस्ती, इन गेम्स को बनाएं अपने सेलिब्रेशन का हिस्सा...फेस्टिवल का मजा हो जाएगा दोगुना

कल हरियाली तीज का त्योहार है। इस दिन सुहागनें व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस दिन को महिलाएं मेहंदी लगाकर, झूला झूलकर और सहेलियों के साथ हंस-खेलकर बिताती हैं। अगर आप तीज सेलिब्रेट कर रही हैं, घर में आपकी सहेलियां आने वाली हैं, तो इन गेम्स के जरिए आप फेस्टिवल को और खास बना सकती हैं।
image

हमारा भारत त्योहारों का देश है। हर महीने कोई न कोई त्योहार आकर न केवल हमें जश्न मनाने का मौका देता है, बल्कि हमें हमारी खूबसूरत परम्परा और संस्कृति का भी एहसास दिलवाता है। त्योहारों के बहाने अपनों से मिलना होता है, खुशियां बांटी जाती है और हम नई यादें बनाते हैं। कल हरियाली तीज का त्योहार है। इस दिन सुहागनें व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस दिन को महिलाएं मेहंदी लगाकर, झूला झूलकर और सहेलियों के साथ हंस-खेलकर बिताती हैं। अगर आप तीज सेलिब्रेट कर रही हैं, घर में आपकी सहेलियां आने वाली हैं या आप तीज पार्टी की मेजबान हैं, तो इन गेम्स के जरिए आप फेस्टिवल को और खास बना सकती हैं।

हरियाली तीज की पार्टी को खास बनाएंगी ये गेम्स और एक्टिविटीज, फेस्टिवल का मजा हो जाएगा दोगुना

how to celebrate hariyal teej

  • मेहंदी लगाए बिना तो हरियाली तीज का फेस्टिवल पूरा ही नहीं हो सकता है। मेहंदी पर अलग-अलग पैटर्न की इमेज निकालें। इनमें से आधी इमेज दिखाकर आप पूरी इमेज का अंदाजा लाने का खेल खेल सकती हैं। इसमें फूल, पत्ती, मोर और दूल्हा-दुल्हन जैसी इमेज हो सकती हैं।
  • हरियाली तीज की पार्टी में मेहंदी जल्दी लगाने का कॉम्पटिशन भी कर सकती हैं। इसमें कुछ प्राइज या चैलेंज रखे जा सकते हैं।
  • आप अपनी पार्टी को और मजेदार बनाने के लिए साड़ी ड्रैपिंग चैलेंज भी कर सकती हैं। टाइम लिमिट के साथ साड़ी बांधने का यह चैलेंज मजेदार हो सकता है।
  • अलग-अलग चूड़ियों का सेट बनाने की एक्टिविटी भी हरियाली तीज की पार्टी के लिए बढ़िया रहेगी। इसके अलावा चूड़ियों को अलग-अलग करने या इसी तरह की कोई और एक्टिविटी को भी आप पार्टी का हिस्सा बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Puja Vidhi 2025: हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं इस विधि से करें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा, जानें सामग्री, नियम और महत्व

What do we have to do on Hariyali Teej

  • अगर हरियाली तीज का फंक्शन है, तो झूला न झूला जाए ऐसा तो हो नहीं सकता है। झूले में अच्छे से सजाकर अपनी पार्टी का हिस्सा जरूर बनाएं और सहेलियों के साथ तीज गीत गाते हुए इसे एज्वॉय करें।
  • मटकी को बैलेंस करने की रेस भी मजेदार रहेगी। मटकी को अपने सिर पर रखकर कुछ दूर चलने का चैलेंज करें।
  • आपकी पार्टी को अंताक्षरी भी मजेदार बना सकती है। यह काफी पुराना है लेकिन आज भी किसी पार्टी या जश्न को बढ़िया बना सकता है।


यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: सिंजारा से लेकर व्रत पूजन तक जानें विधि, रस्म और क्या हैं हरियाली तीज की खास परंपराएं?


आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com, Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP