Independence Day Rangoli Designs:आजादी के पर्व को मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों की बबहादुरी, त्याग मूल्यों को याद और सम्मान देने के लिए इस दिन पूरे देश में झंडा फहराया जाता है। आजादी के माहोत्सव को मनाने के लिए भारत के कोने-कोने में तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए घर के आंगन और दरवाजे पर तिरंगा रंगोली बना सकती हैं। यहां देखिए डिजाइंस।
अगर आप 15 अगस्त के पर्व को मनाने के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आप इस मौके पर ऑफिस से लेकर स्कूल के हॉल में नेशनल फ्लैग रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसे ऐसी जगह पर बनाएं जहां रंगोली पर किसी का पैर न पड़े।
आजादी के पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए घर से लेकर दफ्तर के मुख्य द्वार और आंगन में मोर पंख तिरंगा रंगोली बना सकती है। इसे बनाने के लिए सही रंग का चुनाव करें।
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ऑफिस, घर, स्कूल और कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा रंगोली बनाकर इस पल और भी यादगार बना सकते हैं। इसके लिए सही रंग का चुनाव करें।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप कार्यक्रम स्थल,दफ्तर और स्कूल के मुख्यद्वार पर फूल वाली तिरंगा रंगोली बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए चार रंग की जरूरत पड़ेगी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो यह डिजाइन आपको पसंद आएगा। रंगोली बनाते समय रंगों का खास ध्यान दें। तिरंगा बनाने के लिए लाल, सफेद और हरे रंग का उपयोग करें। साथ ही मोर और कमल बनाने के लिए नीला और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रंगोली बनाने के लिए आप घर पर झंडा रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सही रंग का चुनाव करें। इसे आप कम से कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं। फूल और पत्ती बनाने के लिए सफेद ऑरेंज और हरे रंग का उपयोग करें। इससे रंगोली काफी सुंदर और आकर्षक नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देशभक्ति से भर जाएगा मन
15 अगस्त के शुभ मौके पर आप तीन रंग से सजा हुआ तिरंगा बनाकर इस पर्व को मना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल चार रंग का इस्तेमाल करना।
अमृत महोत्सव के पर्व को खास बनाने के लिए आप कार्यक्रम स्थल, स्कूल और ऑफिस के बाहर तिरंगा रंगोली को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल 20 मिनट खर्च करने की जरूरत है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य द्वार पर फूल वाला तिरंगा बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चार रंग का उपयोग करना होगा।
इसे भी पढ़ें-3 रंगों की मदद से 15 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइंस, कांटे-चम्मच जैसी चीजें भी आएंगी काम
अगर आपको रंगोली के ये आसान डिजाइन पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हर जिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Pinterest,youtube Rangoli With Rshmi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।