herzindagi
Independence Day Theme  Meaning

Independence Day 2024: इस थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, जानें इस बार क्या होने वाला है खास?

Independence Day 2024 Theme: अगस्त का महीना आते ही पूरा देश आजादी का पर्व मानने के लिए देशभक्ति की भावना में डूब जाता है। चलिए जानते हैं इस साल किस थीम पर हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-12, 16:52 IST

15 अगस्त, 2024 को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 77वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर देशवासी अपने घर, दफ्तर, सार्वजनिक जगह, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों में आजादी का पर्व मनाते हैं। इस मौके पर जगह-जगह पर देशभक्ति के गीत और भाषण सुनने को मिलते हैं। स्वतंत्रता दिवस का पर्व प्रत्येक साल अलग-अलग थीम पर सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए जानते हैं भारत इस बार कौन-सी थीम पर यह पर्व मनाएगा।

किस थीम पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस-2024

What is the theme Independence Day

पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' थी। इस बार स्वतंत्रता दिवस का पर्व विकसित भारत की थीम पर मनाया जाएगा। इसका लक्ष्य, जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत विकसित देश बनाना है।

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2024: 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

स्वतंत्रता दिवस-2024 में क्या होगा खास

प्रत्येक वर्ष की तरह इस मौके पर सुबह के समय प्रधानमंत्री नई दिल्ली स्थित लाल किले पर पहुंचेंगे, जो भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक स्थल पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर सशस्त्र बलों और पुलिस कर्मियों की ओर से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। 

इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। यह महान राष्ट्रीय महत्व का क्षण है, जो देश की संप्रभुता और एकता का प्रतीक है। ध्वजारोहण समारोह के बाद राष्ट्रगान, " जन गण मन " बजाया जाता है। इसके साथ 21 तोपों की सलामी दी जाती है, जो एक पारंपरिक सैन्य सम्मान है। राष्ट्रगान और सलामी देश के प्रति राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री का संबोधन होगा खास

Which Independence Day is celebrated in  in India

कार्यक्रमों के बाद, प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम भाषण देते हैं। इसके बाद एक भव्य परेड, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य शक्ति और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है। भारतीय सशस्त्र सेना, भारतीय पुलिस और राष्ट्रीय कैडेट कोर की विभिन्न रेजिमेंट इसमें भाग लेकर राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रदर्शन करती है। परेड में झांकियां, सैन्य प्रदर्शन और भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले अन्य तत्व शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त पर बच्चों को करवाएं इन गानों पर प्रैक्टिस, भर जाएगा सभा में जोश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।