herzindagi
indian patriotic song for school dance

15 अगस्त पर बच्चों को करवाएं इन गानों पर प्रैक्टिस, भर जाएगा सभा में जोश

देशभक्ति की भावना को पेश करने के लिए अच्छे गाने के चुनाव के साथ-साथ अच्छे कपड़ों का चुनाव भी करना चाहिए। आप सफेद, हरे, और केसरिया रंग के कपड़े पहनें, जो भारत के तिरंगे का प्रतीक हैं। इसके अलावा आप तिरंगा झंडा और गांधी टोपी जैसी चीजें भी पहन सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-07, 19:04 IST

स्कूल में 15 अगस्त कई तरह के आयोजन होते हैं। इसमें बच्चे भाषण, डांस और गाने जैसी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग भी लेते हैं। कई स्कूलों में बच्चों को डांस के लिए ग्रुप प्रैक्टिस करवाई जाती है। लेकिन कई स्कूल ऐसे हैं, जो बच्चों को डांस नहीं सीखाते।

ऐसे स्कूल बच्चों को घर से ही तैयारी करके आने के लिए कहते हैं। अगर आपके बच्चे भी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर डांस परफॉर्मेंस करना चाहते हैं, लेकिन प्रैक्टिस के लिए आपको गाना समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे गानों की लिस्ट बताएंगे, जिसमें से आप देशभक्ति पर अपनी पसंद का कोई भी गाना चुन सकते हैं।

आप तेरी मिट्टी,  ऐ वतन, देश रंगीला, रंग दे बसंती, वन्दे मातरम, ऐ मेरे वतन के लोगों, मां तुझे सलाम, संदेशे आते हैं, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, कंधों से मिलते हैं कंधे, कर चले हम फ़िदा, दिल दिया है जान भी देंगे, भारत हमको जान से प्यारा है, चक दे इंडिया और हम होंगे कामयाब जैसे गानों पर बच्चों को प्रैक्टिस करवा सकते हैं, लेकिन इसके अलावा जोश भरने के लिए हमारे पर 3 मुख्य गानों की भी लिस्ट है। 

जय हो 

jai ho

यह गाना साल 2008 में आई फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" का है। ‘जय हो’ गाना इसलिए फेमस है, क्योंकि इसके बोल बहुत उत्साह के साथ और सुनने वाले के मन में प्रेरणा भर देते हैं। इस गाने को सुनकर आपके अंदर भले ही देशभक्ति की भावना न हो, लेकिन देश के लिए आप में जोश जरूर आ जाएगा। इस गाने को ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजिनल का खिताब भी मिला है। अगर स्कूल में डांस करने के लिए कोई अच्छा गाना ढूंढ रहे हैं, तो इसे चुन सकते हैं। 

ये देश है वीर जवानों का

ye desh hai veer jawano

यह  गाना 1957 में आई फिल्म "नया दौर" का है। इस गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया है, और इसके संगीतकार ओ.पी. नैय्यर हैं। यह गाना इतना ज्यादा जोश भरने वाला है कि जैसे ही यह बजेगा, हर किसी का ध्यान आपकी तरफ हो जाएगा। 

यह गीत भारतीय जवानों और उनके साहस को सलाम करता है और आज भी देशभक्ति के गीतों में इसकी सबसे खास वैल्यू है। इस गाने पर प्रैक्टिस करना आसान है। आपका बच्चा आसानी से इस गाने पर डांस सीख सकता है। अभी 15 अगस्त आने में समय है। इसलिए आप इस गाने पर बहुत आसानी से उसे अच्छे स्टेप सीखा पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2023: जानिए क्यों 15 अगस्त को ही मनाया जाता है आजादी दिवस

 

सुनो गौर से दुनिया वालो 

जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब इसने धूम मचा दी थी। गाने के बजते ही आपके पैर स्टेज पर बहुत जोश के साथ नाचने लगेंगे। महादेवन की दमदार आवाज देशभक्ति के इस गाने में  और भी जोश भर देती है। यह गीत आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को व्यक्त करता है और स्वतंत्रता दिवस पर स्टेज पर पर्फोमेंस देने के लिए बेस्ट है। यह गाना जोश से भरा हुआ है, इसलिए केवल आप ही नहीं सभा में बैठे लोग भी जोश में भर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर ये गाने बनाएंगे दिन को और भी खास

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- insta, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।