Independence Day 2023: दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है, सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है'..... ! हमारे देश में कई त्यौहार मनाएं जाते हैं। सभी त्यौहार के लिए अलग- अलग गानें भी बनाएं जाते हैं। ऐसे में भला स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौके के लिए कोई गाना कैसे नहीं बनेगा। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर गाना सुनना पसंद करते है तो हम आपको कुछ बेस्ट गानों के बारें में बताने वाले हैं। इन गानों को सुनकर आप भी स्वतंत्रता दिवस खास तरीके से मना सकती हैं।
इस फिल्म में सनी देओल अरबाज़ खान तब्बू , इन्दर कुमार और मोनाल मुख्य भूमिका मे थे। इस गाने शंकर महादेवन ने गाया है माँ तुजे सलाम फिल्म में साजिद वाजिद ने संगीत दिया है और गाने के बोल लिखे हैं विक्की नगर ने।
1957 में आई दिलीप कुमार, वैजन्यती माला की फिल्म नया दौर का ये गीत बेहद मशहूर है। इस गाने को मोहम्मद रफी और एस बलबीर ने अपनी आवाज में सजाया है। इस गाने को भी आप स्वतंत्रता दिवस के दिन सुन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Independence Day Quotes in Hindi: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाना है तो अपनों को भेजें ये देशभक्ति मैसेज
Revisit: After few years I am watching Now #pardesh & suddenly I saw Subhash Ghai Entry(Apperance) @SubhashGhai1 in 'I love my india' song, wow Sir u r a such a great filmaker(ShowMan). Sir, have you thought of working with Shahrukh Khan again? @iamsrk#ShahRukhKhanpic.twitter.com/lZ9JeLXWCZ
— Jeet Mallick (@JEETMALLICK2) June 11, 2022
आई लव माई इंडिया परदेस फिल्म का गीत है। इस फिल्म के साथ ही इस गीत को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान थे, इस गाने को महिमा चौधरी पर फिल्माया गया है। गाने में अमरीश पुरी अपने देश के लिए प्यार जताते और बच्चों को देश की खूबियों के बारे में बताते नजर आए हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर बनी ये 5 फिल्में देखना ना भूलें
Mera Rang de Basanti Chola. pic.twitter.com/vEFZ3T5i6v
— Vivek (@Vivek56724659) August 7, 2023
देशभक्ति की बात हो और रंग दे बसंती ना सुना तो फिर क्या ही सुना। देशभक्ति पर बना यह गाना काफी खास है। हर भारतीय को इस गाने को एक बार अपने जीवन में जरूर सुनना चाहिए।
What a soulful song this is - ‘Teri Mitti’ sung by Parineeti Chopra pic.twitter.com/elx9C2Cal2
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 16, 2023
अक्षय कुमार के फिल्म का यह गाना आपको रोने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के हर शब्द को आप महशूस कर सकते हैं। देशभक्ति से सराबोर ये गाना हर भारतीय के लिए काफी खास है। इस गाने को आपको जरूर सुनना चाहिए। सुपरहिट फिल्म केसरी का प्रसिद्ध सांग तेरी मिट्टी में मिल जावा की गूंज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी काफी ज्यादा पसंद आया था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।