herzindagi
home decoration ideas for gudi padwa

Gudi Padwa के मौके पर रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं अपना घर, यहां से लें आइडिया

गुड़ी पड़वा का त्योहार मराठी समुदाय के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाने के अलावा लोग अपने घरों को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-04, 19:26 IST

गुड़ी पड़वा का पर्व खासकर महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। इसी दिन से मराठी समुदाय के नए साल की शुरुआत मानी जाती है। गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा के दिन से मनाया जाता है। इस खास मौके पर महिलाएं तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। यही नहीं, गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करके मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं। आम के पत्तों से तोरण बनाकर मेन गेट पर लगाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस साल गुड़ी पड़वा के अवसर पर अपने घर को यूनिक तरीके सजाना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। 

फूलों से मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली

flower rangoli design

गुड़ी पड़वा के मौके पर अगर आप रंगोली बनाने वाली हैं, पर आपको डिजाइन को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप रंग-बिरंगे फूलों की मदद से रंगोली तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप गेंदे और गुलाब के फूल के साथ अन्य मनचाहे फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रंगोली के कई डिजाइंस आपको नेट पर मिल जाएंगे। आप चाहें तो वहां से देख कर डिजाइन कॉपी कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है, तो आप खुद भी तरह-तरह की कलाकारी कर सकती हैं। 

घर के दरवाजों पर लगाएं तोरण

toran for gudi padwa

गुड़ी पड़वा के मौके पर अपने घर को यूनिक तरीके सजाना चाहती हैं, तो आप हर एक कमरे के दरवाजे पर तोरण लगा सकती हैं। इसके लिए आपको फूलों या आम के पत्तों से तोरण तैयार करना होगा। इसके अलावा आप चाहें सफेद-नीले या अन्य रंगों के फूलों से भी तोरण बना सकती हैं। इसके अलावा आपको ऑनलाइन भी आर्टिफिशियल फ्लावर के तोरण मिल जाएंगे।

रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं हॉल

अगर आप अपने घर गुड़ी पड़वा का फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रही हैं, और अपने घर को आकर्षक दिखाना चाहती हैं, तो अपने हॉल को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकती हैं। इसके लिए कोई एक वॉल को सजा सकती हैं या फिर आप चाहें तो चारों कोनों पर फूलों की लड़ियां लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा में गुड़ी का मतलब क्या होता है?

फूलों से सजाएं पूजा रूम

rangoli for  puja room

त्योहार के मौके पर भगवान जी को प्रसन्न करने के लिए सभी पूजा रूम को सबसे पहले साफ करते हैं। ऐसे में, गुड़ी पड़वा के मौके पर आप चाहें तो अपने पूजा घर को साफ करने के साथ फूलों से डेकोरेट भी कर सकती हैं। प्रतिमा के आगे फूलों से रंगोली डिजाइन बनाकर भी सजा सकती हैं। इसके अलावा, बाजार में मिलने वाली फूलों की लड़ियां भी पूजा रूम के सीलिंग पर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 30 साल बाद गुड़ी पड़वा पर इन 4 राशियों को सकता है भारी धन लाभ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।