विविधता का देश भारत में लगभग हर दिन कोई न कोई त्योहार या पर्व मनाया जाता है। इसी में से एक है- गुड़ी पड़वा, जिसका मराठी समुदाय में विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी दिन से उनके नए साल की शुरुआत मानी जाती है। गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा के दिन से मनाया जाता है। पर, क्या आपको पता है गुड़ी पड़वा में गुड़ी का क्या मतलब होता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दो शब्दों गुड़ी और पड़वा से मिलकर बना है, जिसमें गुड़ी का अर्थ है- भगवान ब्रह्मा का ध्वज। वहीं, पड़वा का मतलब चंद्रमा के चरण का पहला दिन होता है। यह त्योहार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन विजय के प्रतीक के रूप में गुड़ी को सजाकर उसकी पूजा की जाती है।
गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करके मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं। इसके अलावा, आम के पत्तों से तोरण बनाकर भी मेन गेट पर लगाते हैं। गुड़ी पड़वा के दिन महिलाएं गुड़ी यानी ध्वज की पूजा करके उसे अपने घर के बाहर लगाती हैं। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने घर तरह-तरह के पकवान भी बनाती हैं। इस तरह लोग आज के दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।
इसे भी पढ़ें- 30 साल बाद गुड़ी पड़वा पर इन 4 राशियों को सकता है भारी धन लाभ
गुड़ी पड़वा को अलग-अलग जगहों पर अलग रूपों में मनाया जाता है। कई जगह इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी। इसके अलावा, कहा जाता है कि सतयुग की शुरुआत भी इसी दिन से हुई थी। जानकारी के लिए बता दें, महाराष्ट्र में इसे मनाए जाने के पीछे का एक कारण मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध में विजय से भी है। यही नहीं, गुड़ी पड़वा को रबी फसलों की कटाई का प्रतीक भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- गुड़ी पड़वा के खास मौके पर बेस्ट रहेंगी सिल्क साड़ी की ये डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।