image

सपने में खुद को नाखून काटते हुए देखना हो सकता है बड़ी घटना का संकेत, जानें मतलब

सपनों के हमारे जीवन में अलग मतलब हो सकते हैं और किसी भी सपने का शुभ-अशुभ फल भी मिल सकता है। ऐसे ही एक सपना है खुद को नाखून काटते हुए देखना। आइए जानें ऐसे सपने का क्या मतलब है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 09:00 IST

सपने हमारे अवचेतन मन की गहराइयों से जुड़े होते हैं। कई बार हम जो बातें दिनभर सोचते हैं या महसूस करते हैं, वही रात को सोते समय सपनों में किसी प्रतीक के रूप में दिखाई देती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है। जहां कुछ सपने शुभ, तो कुछ सावधानी बरतने की चेतावनी देने के लिए दिखाई देते हैं। इन्हीं में से एक सपना है खुद को नाखून काटते हुए देखना। आमतौर पर यह आपको एक सामान्य क्रिया लग सकती है, लेकिन ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका गहरा अर्थ छिपा होता है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले किसी बड़े परिवर्तन, निर्णय या रिश्तों में सुधार या टूटन का भी संकेत हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि सपने में खुद को नाखून काटते हुए देखना किस बात का संकेत हो सकता है।

कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक

जब आप सपने में नाखूनों को काटती हैं तो यह अक्सर कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक होता है। इसका मतलब यह है कि जल्द ही आपको आपको आर्थिक सफलता मिलती है। यह आपके सफलता के लिए किए हाय प्रयासों को दिखाता है। यह इस बात ला संकेत दे सकता है कि आपके प्रयासों को जल्द ही पुरस्कार मिल सकता है और आप जो काम भी करेंगे उसमें सफल हो सकते हैं। इसके अलावा, अपने नाखूनों को काटने के सपने आपके निजी जीवन या दूसरों के साथ आपके संबंधों में बदलाव को भी दिखा सकते हैं।

cutting nails meaning in hindi

सपने में खुद के नाखून काटने का मतलब

अगर आप सपने में खुद को अपने नाखून काटते हुए देखते हैं, तो इसे इस बात का संकेत माना जा सकता है कि आपके व्यक्तिगत प्रयास जल्द ही रंग लाएंगे।  यह इस बात को दिखाता है कि आपकी मेहनत से आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। हालांकि यह सपना आपके परिवार में कलह या गलतफहमियों का भी संकेत दे सकता है। अगर आपको सपने में गुस्से में नाखून काटने जैसी चीजें दिखाई देती हैं तो ये पारिवारिक कलह का संकेत हो सकता है।

सपने में किसी और के नाखून काटना

किसी और के नाखून काटने का सपना देखना आमतौर पर करुणा का प्रतीक होता है। यह दर्शाता है कि आप जरूरत के समय दोस्तों या प्रियजनों की मदद कर सकते हैं, जो आपके दयालु स्वभाव को दर्शाता है। यह सपना यह भी संकेत दे सकता है कि वर्कप्लेस में सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होगा, और जैसे-जैसे आप उनकी नज़रों में अधिक विश्वसनीय होते जाएंगे। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत हो जाएंगे।

nails cutting meaning

सपने में नाखून काटना अपनी छवि को निखारने का संकेत

नाखून काटने का कार्य अक्सर आत्म-सुधार और अपने आंतरिक या बाहरी स्वरूप को निखारने पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत देता है। यह उस अवधि का संकेत देता है जब आप अपने चरित्र, आदतों या अपनी सार्वजनिक छवि को निखारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे होते हैं।

सपने में नाखून काटना सुरक्षा का संकेत

सपने में नाखून काटना सीमाओं और सुरक्षा का प्रतीक हो सकते हैं और उन्हें काटना आपकी व्यक्तिगत सीमाओं के पुनर्मूल्यांकन का संकेत हो सकता है। यह सपना आपको दूसरों के साथ सीमाएं स्थापित करने या आपको थका देने वाले प्रभावों को दूर करके अपनी ऊर्जा की रक्षा करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

सपने में नाखून काटना कई अलग तरह से काम करता है। अगर आपको भी ऐसा कोई सपना आता है तो ये आपके भविष्य के लिए अलग-अलग तरह से काम कर सकता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;