नीता अंबानी देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता एक कामयाब बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ इंस्पायरिंग महिला हैं। नीता अंबानी ने कुछ महीने पहले अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ धूमधाम से शादी कर दी। इससे पहले साल 2018 में उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई थी। इस दोनों ही मौकों पर 55 साल की नीता अंबानी बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। नीता अंबानी ने अपने बच्चों की शादी में डांस भी किया। तस्वीरों और वीडियोज में नीता इतनी खूबसूरत और जवां नजर आईं कि उन्हें देखकर ये महसूस ही नहीं हुआ कि वह 50 के पार हो चुकी हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता से कुछ साल ही बड़ी हैं। नीता अंबानीनीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की क्रिकेट टीम मुंबई इंडियन्स की ओनर भी हैं। इसके साथ नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल भी चलाती हैं, जिसमें ज्यादातर फिल्म स्टार्स के बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं। नीता अंबानी घर की जिम्मेदारियां उठाने के साथ-साथ इन अलग-अलग तरह के कामों को कैसे सफलतापूर्वक कर पाती हैं, यह जानना भी अपने आप में काफी दिलचस्प है।
इससे जरूर पढ़ें:Akash Ambani की शादी में शरीक हुए ऐश्वर्या-अभिषेक और गौरी-शाहरुख की जोड़ी
नीता अंबानी के एनर्जी से भरपूर रहने का राज छिपा है उनकी फिटनेस में। नीता अंबानी हमेशा से ही fitness enthusiast रही हैं। यही वजह है कि वह पर्सनल लाइफ में बहुत disciplined हैं। खुद को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए वह अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटीज में भी काफी सक्रिय रहती हैं। जाहिर सी बात है कि वह अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर काफी ध्यान देती हैं।
ऐसे हुई वेट लॉस की शुरुआत
नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की कुछ साल पहले की तस्वीरें आपको याद होंगी, जिनमें वह काफी मोटे नजर आते थे। चूंकि अनंत अस्थमा के मरीज थे, इस नाते उन्हें ढेर सारे स्टीरॉयड्स लेने पड़ते थे। Health reasons को देखते हुए वेट लूज करना उनके लिए जरूरी हो गया था। नीता को यह मंजूर नहीं था कि वह अपनी जिंदगी मनचाहे तरीके से जीतीं और बेटे को डाइट पर रहने के लिए कहतीं। नीता को अपने बेटे को हेल्दी डाइट के लिए inspire करना था। इसीलिए वह अनंत के साथ खुद भी डाइटिंग करने लगीं।
वेट लॉस रजीम फॉलो करने के दौरान जो डाइट अनंत के लिए थी, बिल्कुल वही डाइट नीता भी लेती थीं। जब अनंत एक्सरसाइज करते थे, तभी नीता भी एक्सरसाइज करती थीं। अनंत का रूटीन फॉलो करते-करते नीता ने भी एक तरह से वेट लॉस की शुरुआत कर दी। कहा जा सकता है कि अनंत नीता के लिए वेट लॉस की प्रेरणा बने।
इससे जरूर पढ़ें:बेटे आकाश अंबानी की शादी में मां नीता अंबानी ने दिया स्पेशल डांस परफॉर्मेंस
बेटे के साथ-साथ सभी मॉम्स के लिए बनी इंस्पिरेशन
आजकल की जीवनशैली जिस तरह की है, उसमें बड़ी तादाद में ऐसे बच्चे देखने को मिलते हैं, जो ओवरवेट है। इस कारण उनकी मम्मी शर्मिंदा महसूस करती हैं। लेकिन नीता अंबानी ने अपने example से साबित कर दिया कि मां अगर ठान ले तो बच्चे को वेट लॉस के लिए ट्रेन कर सकती है।
नीता ने एक बड़े मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'बच्चा हर चीज के लिए अपनी मां की तरफ देखता है। अपने बेटे की बेहतरी के लिए मुझे भी खुद को मजबूत बनाना पड़ा। हम दोनों लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में गए और कुछ दिन तक वहां रहे। इस दौरान हम दोनों का एक रूटीन बन गया। मुझे लगता है कि वहीं से मेरे आज के बदलाव के लिए नींव पड़ी।' पहले नीता 90 किलों की थीं और अब उनका वजन घटकर महज 57 किलो रह गया है। जाहिर है स्लिम फिट होकर नीता अब हर ड्रेस में कमाल नजर आ रही हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों