टाइगर श्रॉफ के साथ फ़िल्म ‘बाग़ी 2’ में नज़र आने वाली दिशा पाटनी रियल लाइफ में फिटनेस फ्रिक हैं। अपने आपको मेन्टेन रखना मानो उनकी हॉबी है। दिशा घंटों जिम में समय बिताती हैं और अपने डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। दिशा ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि वो दिन के हर Meal को परफेक्ट तरीके से खाती हैं।
दिशा दिन भर पानी पीने के साथ साथ अपने डायट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। वह ग्रीन चीजें खाना अधिक पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें फ्रूट्स खाना भी खूब पसंद है। दिशा इस बारे में कहती हैं कि चूंकि वह शुरू से कई विज्ञापनों का हिस्सा रही हैं तो उन्होंने हमेशा से इन बातों का ख्याल रखा है कि किस तरह से खुद को फिट रखा जाये। दिशा कहती हैं कि वक्त पर खाना खाना बेहद जरूरी है और हेल्दी खाना ही फिटनेस का पहला स्टेप है। इन सभी चीज़ों के अलावा दिशा ने कहा कि उन्हें सलाद खाना बहुत पसंद है और वो तरह-तरह के सलाद खाती हैं। उन्होंने हमसे अपने तीन पसंदीदा सलाद के बारे में भी बात की
Image Courtesy: @dishapatani/Instaram
दिशा ने कहा कि उन्हें स्वीट पोटेटो बहुत पसंद है और क्यूंकि ब्रेकफास्ट थोड़ा हैवी होना चाहिए इसलिए वो नार्मल आलू की जगह स्वीट पोटेटो याने शक्करकंद खाती हैं। दिशा ने बताया कि वो इसमें कुछ पुदीने के पत्ते और Almond Butter भी डालती हैं। इसे और ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए वो कुछ ड्राय फ्रूट्स और खजूर के टुकड़ों को भी इसमें मिलाती हैं।
लंच के लिए दिशा को Avocado, कॉर्न्स और बीन्स से बना सलाद पसंद है। दिशा ने कहा कि इसे वो हर तीसरे दिन खाती हैं। छोटा बाउल भरकर खाने से भी उनका पेट पूरी तरह भर जाता है। वो इसे थोडा स्पाइसी और चटपटा पसंद करती हैं इसलिए इसमें निम्बू की बूंदे, काली मिर्च और नमक डाल कर खाती हैं। कभी कभी वो इसे और ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए इसमें मेयोनिज़ भी डाल लेती हैं।
Image Courtesy: @dishapatani/Instaram
दिशा ने बताया कि व डिनर में ग्रीन सब्जियों का सलाद खाना पसंद करती हैं। इसमें उन्हें पत्तागोभी, ग्रीन, येलो या रेड शिमला मिर्च के साथ टमाटर मिलकर खाना पसंद है। इसकी ड्रेसिंग के लिए वो अदरक के पेस्ट के साथ नमक और काली मिर्च मिलाती हैं। इस सलाद में वो फ्रेश धनिया भी डालती हैं।
दिशा ने कहा कि उन्हें फ्रूट्स बहुत पसंद है इसलिए वो स्वीट फ्रूट सलाद भी बहुत शौक से खाती हैं। इसमें वो एप्पल, कीवी, केला, अनार, पपीता के साथ शहद मिलाकर खाती हैं। दिशा ने कहा कि जब उन्हें कुछ मीठा खाने का मन होता है तो वो आइसक्रीम या चोकलेट नहीं बल्कि इस स्वीट फ्रूट सलाद को खाती हैं। उन्होंने बताया कि इसे इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए आप इसमें शहद की जगह चोकलेट सॉस भी मिला सकते हैं।
Image Courtesy: @dishapatani/Instaram
दिशा ने बताया कि वो दिन भर में बहुत सारा पानी पीती हैं। इसके अलावा उन्हें ज्यूस पीने का भी काफी शौक है। वैसे, तो दिशा हर तरह का ज्यूस पी लेती हैं मगर, उनका फेवरेट है अमरुद और मैंगो शेक! दिशा को उस तरह के ज्यूस भी बहुत पसंद आते हैं जिसमें पल्प हो, या फिर उस फ्रूट के कुछ टुकड़े!
ऐसा नहीं है कि दिशा सिर्फ सलाद और परफेक्ट डाइट को रोज़ फॉलो करती हैं। उन्होंने हमें बताया कि वो महीने में एक या दो बार चीट डे भी मनाती हैं और इस दिन वो चायनीज़ खाती हैं। उन्हें मोमोज़ भी बहुत पसंद है खासकर चीज़ मोमोज़ जिसके साथ उन्हें स्पाइसी ग्रेवी खाना अच्छा लगता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।