herzindagi
marriage quotes

अपनी मां के लिए पार्टनर ढूंढ रही है ये लड़की, ट्विटर पर लोगों ने किया समर्थन

शादी को लेकर हमेशा उम्र का दायरा देखा जाता है, लेकिन एक लड़की ने अपनी मां के लिए पार्टनर की खोज शुरू कर बहुत अच्छा काम किया है। 
Editorial
Updated:- 2019-11-02, 10:50 IST

हमारे देश में शादी और पार्टनर चुनने को लेकर एक तय घारणा है कि सभी को एक तय उम्र में शादी कर लेनी चाहिए और 40-50 के बाद तो लोगों को सिर्फ अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने और धार्मिक कामों में ध्यान लगाना चाहिए। पर धीरे-धीरे कर समाज बदल रहा है। यकीन मानिए ये बदलाव शुरू हो चुका है। जब एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में शादी की थी तो उनके लिए कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अब ये सिर्फ किसी सेलेब तक ही सीमित नहीं रहा है।  

हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई जिसने मुझे काफी खुश कर दिया है। ट्विटर पर आस्था वर्मा नाम की एक लड़की ने अपनी मां के लिए पार्टनर ढूंढने की किवायत शुरू की है। जी हां, शादी की उम्र को लेकर जहां अभी भी भारत में इतनी बहस चलती रहती है और लड़कियों को ये कहा जाता है कि वो 30 से पहले ही शादी कर लें, वहीं आस्था अपनी 50 साल की मां के लिए लड़का ढूंढ रही हैं। आस्था ने ट्वीट कर अपनी मां और अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की। सोशल मीडिया का जादू देखिए कि आस्था की ट्वीट कुछ ही देर में काफी वायरल हो गई और उनकी ट्वीट को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। 

 

आस्था ने लिखा, 'अपनी मां के लिए 50 साल का हैंडसम आदमी ढूंढ रही हूं। वेजिटेरियन, शराब न पीने वाला और अच्छे से सेटल होना चाहिए।' आस्था के ये कैप्शन भी काफी अच्छा है क्योंकि वो अपनी मां के लिए उसी तरह से लड़का ढूंढ रही हैं जिस तरह से बेटी की शादी के लिए इंसान परेशान होता है और सही पार्टनर की तलाश करता है वैसे ही आस्था ने भी किया। उनकी ये ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गई और कई लोगों ने रिस्पॉन्स दिया। यही नहीं ट्विटर पर शादी के रिश्ते भी आने लगे।  

inside

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपको भी नींद न आने की परेशानी है तो ये खबर आपके लिए है.. 

ट्विटर के कुछ रिएक्शन भी देख लीजिए- 

 

एक लड़के ने अपने पिता के साथ सेल्फी भी डाली। उनके शादी के रिश्ते के लिए। खुद ही देख लीजिए कितना अच्छा रिस्पॉन्स है। 

  

लोगों ने आस्था से ये भी पूछा कि आखिर वो ट्विटर पर क्यों ये सर्च कर रही हैं और किसी मेट्रिमोनियल वेबसाइट का फायदा क्यों नहीं उठा रही हैं। 

 

 

लोगों ने आस्था को ऑल द बेस्ट भी कहा ताकि वो अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर चुन लें। 

 

इसे जरूर पढ़ें- ओशो की प्रेमिका और सेक्रेटरी रही मां शीला आज भी उनती ही दिलचस्प, HerZindagi के साथ उन्होंने की एक्सक्लूसिव बातचीत

कुल मिलाकर आस्था ने ये साबित कर दिया की साल 2019 में हमें पुरानी धारणाओं के साथ जीने की जरूरत नहीं। खुशियां ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती और ऐसा नहीं होता कि माता-पिता के लिए बच्चे भी एक अच्छा पार्टनर चुन सकते हैं। ये बदलाव बहुत अच्छा है और अब कम से कम 24 साल के होते ही माता-पिता के प्रेशर में शादी करने का दौर नहीं रहा है। 

 

हम आस्था को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हैं और यकीनन उनके लिए ये काफी अच्छा मौका है अपनी मां के लिए कुछ खुशियां देने का। उम्मीद है कि जल्दी ही आस्था की मां को उनका साथी मिल जाएगा। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।