Ganga Saptami 2023 Snan Mahatva: गंगा सप्तमी पर जानें गंगा स्नान का महत्व और कथा

27 अप्रैल, दिन गुरुवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइये जानते हैं इस दिन गंगा स्नान का महत्व और गंगा सप्तमी की कथा के बारे में विस्तार से।

ganga saptami ki katha in hindi

Ganga Saptami 2023 Par Snan Ka Mahatva Aur Katha: 27 अप्रैल, दिन गुरुवार को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है और साथ ही गंगा स्नान का भी विधान है।

ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान का क्या है महत्व, गंगा स्नान से मिलते हैं कौन से लाभ और साथ ही जानेंगे मां गंगा के पृथ्वी पर आने के पीछे की रोचक कथा के बारे में विस्तार से।

गंगा सप्तमी 2023 कथा (Ganga Saptami 2023 Katha In Hindi)

ganga saptami  par ganga snan ka mahatva

पौराणिक कथा के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता धरती पर अवतरित हुई थीं। श्री राम (कौन थे श्री राम के जीजा जी) के वंशज भागीरथ उन्हें कठोर तपस्या कर धरती पर लेकर आए थे। कथा के अनुसार राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने के लिए देवताओं से मदद मांगी थी।

यह भी पढ़ें:Ganga Saptami 2023: कब है गंगा सप्तमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

तब देवताओं ने ब्रह्म तपस्या का सुझाव उन्हें दिया था जिसके बाद ब्रह्मा जी की कठोर तपस्या कर उन्होंने ब्रह जी से मां गंगा को पृथ्वी पर ले जाने का वरदान मांगा था। तब अनेकों कठिनाइयों के बाद मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं और उनके पवित्र जल से भागीरथ के पूर्वजों को मुक्ति मिली।

गंगा सप्तमी 2023 गंगा स्नान का महत्व (Ganga Saptami 2023 Ganga Snan Significance In Hindi)

ganga saptami  ki katha in hindi

यूं तो रोजाना नियमित गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है लेकिन गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान (गंगा स्नान के लिए पवित्र स्थान) करने से व्यक्ति को पापों के बोझ और उसके कुफलों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:Ganga Saptami 2023 Puja Vidhi: गंगा सप्तमी पर इस विधि से करें मां गंगा की पूजा

यहां तक कि भगवान विष्णु की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है। गंगा सप्तमी के दिन स्नान करने से शरीर शुद्ध होता है और सभी प्रकार के शारीरिक अवगुण दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान से व्यक्ति को कई बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

तो ये था गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान का महत्व और कथा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP