Anti-Valentine's Week 2025 कब से हो रहा है शुरू? जानिए किन देशों में मनाया जाता है

Anti-Valentine's Week 2025: 14 फरवरी से वेलेंटाइन वीक खत्म हो रहा है। वहीं, इस हफ्ते कुछ लोगों के दिल मिले होंगे तो कुछ टूटे भी होंगे। टूटे दिल वालों और सिंगल लोगों के लिए एंटी-वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। 
full list of anti valentine week 2025 and where is it celebrated

फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है, क्योंकि इस महीने में वेलेंटाइन वीक यानी प्यार का हफ्ता पड़ता है। हर साल 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू होता है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर खत्म होता है। वहीं, जिन लोगों का प्यार परवान नहीं चढ़ पाता है, जिनका दिल टूटता है और जो सिंगल बच जाते हैं, वे लोग एंटी-वेलेंटाइन वीक मनाते हैं। इस वीक की शुरुआत हर साल 15 फरवरी यानी स्लैप डे से होती है और यह 21 फरवरी यानी ब्रेकअप डे तक चलता है।

एंटी-वेलेंटाइन्स वीक, वेलेंटाइन वीक की रोमांटिक वाइब्स के बिल्कुल विपरीत होता है। हम आज आपको इस वीक के सभी दिनों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको इस अनकन्वेंशनल सेलिब्रेशन पर नजर रखने में मदद कर सकता है।

क्या होता है एंटी-वेलेंटाइन्स वीक 2025?

वेलेंटाइन वीक से बिल्कुल अलग होता है, एंटी-वेलेंटाइन वीक। इसे आमतौर पर सिंगल या प्यार में धोखा खाए हुए लोग मनाना पसंद करते हैं। यह वीक आजादी को अपनाने का एक मज़ेदार और बेफिक्री में जीने का तरीका है। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे ठीक बाद यानी 15 फरवरी से यह वीक शुरू होता है और 7 दिनों तक चलता है। एंटी-वेलेंटाइन डे का हर दिन बहुत अलग होता है, जिसमें स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे शामिल है।

स्लैप डे-15 फरवरी (Slap Day-15 February)

Slap day 15 feb 2025

एंटी-वेलेंटाइन डे की शुरुआत 15 फरवरी, स्लैप डे से होती है। यह दिन उन लोगों के लिए है, जिनके साथ रिलेशनशिप में गलत बर्ताव किया गया है, जिन्हें धोखा दिया गया है, जिनके इमोशन्स के साथ खेला गया है और जिन्हें प्यार के काबिल नहीं बताया गया है। हालांकि, स्लैप डे अपने एक्स को थप्पड़ मारने का दिन नहीं है। इसके विपरीत, यह दिन पुराने रिश्ते से आजाद होने और अपने अंदर की निगेटिविटी को दूर करने का है।

इसे भी पढे़ं- ब्रेकअप एंग्जाइटी को हैंडल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

किक डे-16 फरवरी (Kick Day-16 February)

एंटी-वेलेंटाइन डे का दूसरा दिन किक डे होता है, जिसे 16 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। स्लैप डे की तरह ही यह किसी को लात मारने के बारे में नहीं है, बल्कि मेंटली और इमोशनली तौर पर अपने एक्स की पुरानी यादों और निगेटिव बातों से बाहर आने का दिन है। किक डे, लोगों को अतीत की चोट को भूलने, टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर आने और एक नई पॉजिटिव शुरुआत को सेलिब्रेट करने का मौका देता है।

परफ्यूम डे-17 फरवरी (Perfume Day-17 February)

17 फरवरी को एंटी-वेलेंटाइन डे का तीसरा दिन परफ्यूम डे मनाया जाता है। यह दिन नकारात्मकता को दूर करने और सेल्फ-केयर, सेल्फ-लव पर केंद्रित है। यह खुद को ट्रीट देने और उन चीजों के साथ रहने, जो आपको अच्छा महसूस कराती है, के साथ सेलिब्रेट करने का दिन है। ऐसा करने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस आता है, चाहे वह आपका फेवरेट परफ्यूम लगाना हो, खुद की केयर करना हो या पॉजिटिविटी के साथ जीवन की एक नई शुरुआत करना हो।

फ्लर्ट डे-18 फरवरी (Flirt Day-18 February)

एंटी-वेलेंटाइन डे का चौथा दिन फ्लर्ट डे होता है, जिसे 18 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन मौज-मस्ती करने, अपना कॉन्फिडेंस वापस लाने और प्यार की एक नई शुरुआत करने के बारे में है। फ्लर्ट डे, सिंगल लोगों को अपनी झिझक को दूर करने और अपनी भावनाओं को दिखाने का सही मौका है।

कन्फेशन डे-19 फरवरी (Confession Day-19 February)

Confession Day 19 February

हर साल 19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाया जाता है, जो एंटी-वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन है। इस दिन आप अपने इमोशन्स को किसी के सामने व्यक्त कर सकते हैं। आप इस दिन अपने दिल की बात कह सकते हैं, अपनी गलतियों को स्वीकार कर सकते हैं या किसी का दिल दुखाया है, तो उससे माफी भी मांग सकते हैं।

मिसिंग डे-20 फरवरी (Missing Day-20 February)

एंटी वेलेंटाइन वीक का छठा दिन मिसिंग डे होता है, जिसे 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पुराने दोस्त, पुराने प्यार या किसी पुराने रिश्तेदार से मिल सकते हैं या कॉन्टैक्ट सकते हैं। यह दिन आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और दुबारा से जुड़ने का मौका देता है।

इसे भी पढे़ं- Relationship Tips: रिश्ता लंबा चलेगा या नहीं! इन बातों पर टिकी होती है रिलेशनशिप

ब्रेकअप डे-21 फरवरी (Breakup Day-21 February)

एंटी वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन ब्रेकअप डे होता है, जिसे हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। अगर आप किसी रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो आप इस दिन उस रिश्ते से मुक्ति पा सकते हैं।

एंटी-वेलेंटाइन्स डे वीक की पूरी सूची 2025 (Anti-Valentine's Day Week List 2025)

तारीख (Date) एंटी-वेलेंटाइन वीक डे (Anti-Valentine's Day Week)
15 फरवरी, 2025 स्लैप डे
16 फरवरी, 2025 किक डे
17 फरवरी, 2025 परफ्यूम डे
18 फरवरी, 2025 फ्लर्ट डे
19 फरवरी, 2025 कन्फेशन डे
20 फरवरी, 2025 मिसिंग डे
21 फरवरी, 2025 ब्रेकअप डे

एंटी-वेलेंटाइन्स वीक कहां मनाया जाता है?

आपको बता दें कि ईरान, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में वेलेंटाइन डे मनाने की मनाही है। इसलिए, इन देशों में एंटी-वेलेंटाइन वीक ही मनाया जाता होगा। वहीं, इन इस्लामिक देशों में वेलेंटाइन डे मनाने पर फ़तवा तक जारी किया जा सकता है और सेलिब्रेट करने वालों पर कार्रवाई तक की जा सकती है। दूसरी तरफ, उज्बेकिस्तान में 14 फरवरी को बाबर का जन्मदिन मनाया जाता है, इसलिए वहां पर वेलेंटाइन डे मनाने की मनाही है।

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमाराValentine's Dayपेज।

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP