Relationship Tips: रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता है। रिश्ते में लड़ाई-झगड़ों का होना तो आम बात है। पर, कई लोग इन झगड़ों को इतना लंबा खिंचते हैं कि रिश्ते में खटास आने लगती है। यही नहीं, कई बार मामले तो डिवोर्स तक भी पहुंच जाते हैं। हालांकि, समय से इसे सुलझा लेने में ही समझदारी होती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहे और हमेशा प्यार बरकरार रहे, तो आप यहां बताए गए एक्स्पर्ट की बात को फॉलो कर सकते हैं। दरअसल, यहां हमने आर्टेमिस अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान के सह-प्रमुख मनोवैज्ञानिक डॉ. चंद्रिमा मिश्रा मुखर्जी से बातचीत की है। उन्होंने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई टिप्स बताए हैं, जिसे अपनाकर आप अपने रिश्ते में मिठास भर सकते हैं।
रिश्तों में प्रेम, मजबूती और वह कितना टिकाऊ होगा, यह परामर्शिक तत्वों पर निर्भर करती है। एक्स्पर्ट के अनुसार, रिश्तों में संवेदनशीलता और एक-दूसरे का समर्थन रिश्ते की मूल आधारशिला होती हैं। ऐसे में, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और समर्थन देना, जीवन में संघर्षों के समय में भी रिश्तों को मजबूत रखने का काम करता है।
एक्स्पर्ट के अनुसार, रिश्ते में संवाद का अहम रोल होता है। किसी भी मुद्दों को समय पर सुलझा लेना, खुले दिल से बातचीत करना और समस्याओं का समाधान करने से आपके रिश्ते में मजबूती आ सकती है। दरअसल, एक साथ मिलकर काम करना रिश्तों को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।
रिलेशनशिप एक्स्पर्ट के मुताबिक, सम्मान और विश्वास के आधार पर रिश्तों की मजबूती बढ़ती है। दोनों पक्षों के बीच सम्मान और भरोसे का वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
रिश्ते में समय की महत्ता को नहीं भूलना चाहिए। समय सबसे किमती और बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए रिश्ते में समय देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। समय निकालकर आप उनसे बातचीत करेंगे तभी किसी भी परेशानी का सॉल्युशन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो रिलेशनशिप में नहीं हो रहे ब्रेडक्रंबिंग का शिकार? ऐसे लगाएं पता
रिश्ते तभी स्थायी और लंबी उम्र तक चलते हैं, जब दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बना कर चलते हैं। ये महत्वपूर्ण तत्व हैं जो रिश्तों को मजबूत और स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन संकेतों से पता चलता है पार्टनर ऊब चुका है आपसे, ना करें इन्हें इग्नोर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।