
वैलेंटाइन डे आने ही वाला है। ऐसे में लोग अपने प्यार के लिए ना जाने कितने प्लांस बना रहे हैं। वहीं, कुछ महिलाएं एंटी वेलेंटाइन डे भी मना रही हैं। यह डे ज्यादातर उन लोगों में प्रसिद्ध हो रहा है जो सिंगल हैं या हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। इससे अलग जो महिलाएं रोमांस से बेहद ही दूर रहती हैं, उनमें भी यह काफी प्रचलित है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि क्या है एंटी वैलेंटाइन डे और महिलाएं क्यों इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एंटी वेलेंटाइन डे क्या है। पढ़ते हैं आगे...
इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्यार का विरोध कर रही है, इसका मतलब है कि आप खुद से प्यार कर रही हैं और अपनी दोस्ती को जश्न के रूप में मानती हैं। इस दिन होने वाली पार्टियों या कैंडल लाइट डिनर एकदम अलग होते हैं।
-1770984000254.jpg)
यहां लाल गुलाबों की जगह काले गुलाबों का इस्तेमाल होता है। रोमांटिक गाने की बजाए इंडिपेंडेंस और ब्रेकअप एंथम बजाए जाते हैं। वहीं, यहां पर मुख्य रूप से महिलाएं अपने दोस्तों के साथ इस दिन को मानती हैं।
यह दिन उन लोगों के लिए है जो वैलेंटाइंस डे पर खुद को अकेला नहीं रखना चाहती। जब यह दिन पास आने लगता है तो महिलाओं को यह फील होता है कि वह अकेली है और किसी रिश्ते में नहीं बंधी है। ऐसे में उन्हें अपने आसपास कमी महसूस होने लगती है। एंटी वेलेंटाइन डे इस धारणा को तोड़ती है।
इसे भी पढ़ें -Valentine's Day पर फोटोशूट के लिए नहीं मिल रहे अच्छे पोज? इन 5 बॉलीवुड कपल्स से लें इंस्पिरेशन, तस्वीरें देख जल उठेंगे लोग
साथ ही महिला को यह भी महसूस करवाती है कि अकेले रहकर भी खुश रहा जा सकता है। उन्हें खुश रहने के लिए किसी साथी की जरूरत नहीं है। अक्सर रोमांटिक रिश्ते में दोस्ती पीछे रह जाती है तो महिलाएं इस दिन अपनी सहेलियों को थैंक यू बोलती हैं बल्कि अपनी दोस्ती को गहरा भी करती हैं।
-1770984042394.jpg)
यहां महिलाएं पार्टी कर खुद को अच्छे से तैयार करती हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स देती हैं और अपने को खुश रखने के लिए ट्रीटमेंट या मसाज भी करवाती हैं। इन पार्टी में ड्रेस कोड, एक्टिविटीज एंड मेन्यू होते हैं। अक्सर डार्क कलर के कपड़े पहने जाते हैं। पुरानी यादों को साझा किया जाता है। एक दूसरे को गिफ्ट दिए जाते हैं और यहां पर हार्ट शेप केक की बजाय फनी केक्स होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।