herzindagi
France Passage du Gois Road

दिन में केवल 2 घंटे ही दिखाई देती है यह सड़क...फिर हो जाती है गायब, जानें क्या है इसका रहस्य

France Passage du Gois Road: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की एक ऐसी भी सड़क है, जो दिन में केवल 2 घंटे के लिए ही दिखाई देती है। इसके बाद, वह गायब हो जाती है। आइए जानें, कहां है वह सड़क, जो केवल 2 घंटे के लिए ही दिखाई देती है? 
Editorial
Updated:- 2025-04-07, 11:01 IST

Which Road In The World Is Visible Only For 2 Hours: दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। कैसा हो अगर दुनिया में रास्ते ही ना बचे। सड़कें एक जगह से दूसरी जगह जाने में मदद करती हैं। इसके बिना सफर करना बहुत मुश्किल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां सड़क केवल 2 घंटों के लिए दिखाई देती है। 2 घंटों के बाद, यह सड़क खुद ही गायब हो जाती है। सुनने में यह काफी रहस्यमयी लगता है, लेकिन इस सड़क के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह आम हो चुका है।

क्या आप जानते हैं कि केवल 2 घंटे के लिए दिखने वाली यह सड़क दुनिया के किस हिस्से में है? आइए जानें, कहां है दुनिया की सबसे अनोखी और रहस्यमयी सड़क, जो दिन में केवल 2 घंटे के लिए ही नजर आती है?

यह भी देखें- क्या कोई भी बदल सकता है किसी सड़क का नाम? जानें क्या है प्रोसेस और कौन देता है इसकी परमिशन

फ्रांस में है यह रहस्यमयी सड़क

There is this mysterious road in France

यूरोपियन देश फ्रांस में एक ऐसी सड़क मौजूद है, जिसका इस्तेमाल वहां के लोग केवल 2 घंटों के लिए कर पाते हैं। इसके बाद, यह सड़क खुद ही गायब हो जाती है। 2 घंटों के बाद, इस सड़क का कोई नामोनिशान तक नहीं रह जाता। यह सड़क अटलांटिक कोस्ट पर नोइरमौटीयर आइलैंड को मेनलैंड से जोड़ती है। इस सड़क को पैसेज डू गोइस के नाम से जाना जाता है। फ्रेंच भाषा में गोइस का मतलब होता है, जूते गीले करते हुए रोड क्रॉस करना। 

पैसेज डू गोइस सड़क कैसे बनी

पैसेज डू गोइस सड़क की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। फ्रांस के नक्शे पर इसे पहली बार 1701 में देखा गया था। पहले लोग इस सड़क को पार करना बहुत ही खतरनाक मानते थे। शुरुआत में जब लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, तो लोग इससे डरते थे। ज्वार की वजह से समुद्र की लहरें जब आगे बढ़ जाती हैं, तो यह सड़क खुद ही पानी में गायब हो जाती है। पहले के समय में लोग आइलैंड तक जाने के लिए बोट्स का इस्तेमाल करते थे। जब इस जगह गाद जमा हुई थी, तब यहां सड़क का निर्माण हुआ।

दुर्घनाओं की सड़क है नाम

The road of accidents is named

जैसे ही यहां ज्वार आता है, यह सड़क 13 फीट नीचे चली जाती है। इसी वजह से इस सड़क को दुर्घनाओं की सड़क भी कहा जाता है। समुद्र के बीचों-बीच बनी इस सड़क को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

यह भी देखें- तपती धूप में सड़क क्यों नजर आती है गीली, जानिए इसके पीछे की वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।