herzindagi
Dr manmohan singh passed away

Dr. Manmohan Singh Passed Away: नहीं रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ विदा कर रहा देश

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और आरबीआई गवर्नर रह चुके डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। इसके बाद, 28 दिसंबर शनिवार को उन दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Editorial
Updated:- 2024-12-28, 13:05 IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि इसकी पुष्टि एम्स के डॉक्टरों द्वारा की गई है, जिसमें उन्होंने निधन का समय भी बताया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वो बीमार होने की वजह से कई बार एम्स में भर्ती हुए थे, उन्हें सांस की समस्या रहती थी। इसकी वजह से अक्सर उन्हें अस्पताल ले जाया जाता था। निधन के दो दिनों के बाद यानी 28 दिसंबर, दिन शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह का अंतिम सफर

Manmohan Singh Funeral last ride

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी से दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया है। यहां पर देश के तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। फिर, राजकीय सम्मान देने के बाद अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं। मौके पर मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी निगम घाट पर मौजूद हैं।

एम्स की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज

aiims press release

दिल्ली एम्स के बयान में बताया गया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को वह घर पर अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद घर पर ही तुरंत इलाज दिया गया। लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें शाम 8.06 बजकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां पर उन्हें ठीक करने के सारे प्रयास किए गए। लेकिन किसी तरह का कोई सुधार नजर नहीं आया है, जिसके बाद रात 9.51 बजे उनका निधन हो गया।

इन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद हर कोई शोक बयां कर रहा है। कई सारे नेता और अभिनेता हैं, जो इनके जानें पर शोक बयां कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि देश अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐसे किया शोक व्यक्त

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के जरिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। उनके जाने से राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

प्रियंका गांधी ने किया शोक व्यक्त

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhivadra)

सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे।

राहुल गांधी ने भी किया शोक व्यक्त

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Finance Ministers of India: देश के इन वित्त मंत्रियों ने बदला भारत का भाग्य, अब तक लिए ये ऐतिहासिक फैसले

डॉक्टर मनमोहन सिंह का कार्यकाल

manmohan singh

आपको बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार में कार्य किया। 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में हुई। इसके बाद वो प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्यरत हुए। मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे। ये वक्त देश के आर्थिक ढांचे के लिए काफी अहम था। फिर उन्होंने साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला।

इसे भी पढ़ें: Budget 2024: देश के सबसे बुरे दौर में पेश हुआ था ‘काला बजट’ जानें क्यों मिला यह नाम?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।