यह फूड हैक्स आपके काम को बना देंगे काफी आसान

अगर आप किचन में अपने काम को आसान बनाना चाहती हैं तो इन फूड हैक्स की मदद ले सकती हैं।

food hacks to inspire cooking m

खाना बनाना सिर्फ एक काम नहीं है, बल्कि वास्तव में एक स्किल है। जहां कुछ लोगों के लिए कुकिंग चुटकी बजाने जितना आसान काम है, वहीं कुछ महिलाओं को कुकिंग करने में काफी समय लग जाता है। अगर आप बेहतरीन तरीके से कुक करना चाहती हैं तो आपके लिए सिर्फ रेसिपी जानना ही काफी नहीं है। बल्कि आप खाने की अन्य तैयारियां किस तरह करती हैं या फिर आपको कुकिंग करने में कितना समय लगता है, यह भी काफी मायने रखता है।

वैसे तो हर महिला कुकिंग जानती हैं, लेकिन अगर आप इस स्किल में माहिर होना चाहती हैं तो आपको किचन में कुछ हैक्स के बारे में पता होना चाहिए। यह हैक्स ना सिर्फ आपका टाइम बचाते हैं, बल्कि आपके काम को परफेक्शन के साथ पूरा करते हैं।

इसे भी पढ़े-Kitchen Hacks: मास्टर शेफ कुणाल कपूर से लें टिप्स

अगर आप सच में अपनी किचन की मास्टरशेफ बनना चाहती हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन फूड हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल

food hacks to inspire cooking veg peeler

आपकी किचन में भी छीलने वाला चाकू होगा। आप इसकी मदद से आलू, खीरा आदि छीलती होंगी। लेकिन अगर आप प्याज की बेहद पतली स्लाइस करना चाहती हैं, तो आपको वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाप रोल घर पर बना रही हैं तो वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करके प्याज को काटकर रेडी कर सकती हैं। इससे प्याज की थिन लेयर बेहद आसानी से कट जाएगी।

हरे प्याज को करें स्टोर

food hacks to inspire cooking spring onion

Green onions खाने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन यह जल्दी मुरझाकर खराब हो जाते हैं। अगर आप हरे प्याज की लाइफ को तिगुना करना चाहती हैं तो आप उन्हें काउंटरटॉप पर पानी के एक जार में स्टोर करें।

बढ़ाएं कॉफी का स्वाद

food hacks to inspire cooking coffee

ठंड के मौसम में गर्मागर्म कॉफी पीने का मजा कुछ और ही है। लेकिन अगर आप कॉफी के टेस्ट को और भी ज्यादा बेहतरीन करना चाहती हैं तो कॉफी फिल्टर में थोड़ी सी डार्क चॉकलेट एड करें। आपको कॉफी का टेस्ट यकीनन पहले से काफी अच्छा लगेगा।

कटा हुआ सेब

food hacks to inspire cooking apple

सेब को काटने के बाद कुछ ही देर में वह काला पड़ जाता है। लेकिन अगर आप उसे काला होने से बचाना चाहती हैं तो आप एक बाउल पानी में कुछ बूंदे lemon essential oil की मिलाएं। अब इसमें कटे हुए सेब रखें। आपका सेब काला नहीं होगा।

प्याज काटते हुए नहीं निकलेंगे आंसू

food hacks to inspire cooking onion

प्याज काटते समय अक्सर आंखों से आंसू निकलते हैं और कई बार आंखों में जलन भी होती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके साथ ऐसा ना हो तो आप प्याज काटने के 15 मिनट पहले उन्हें फ्रिज में रखें या फिर आप प्याज को छीलकर पानी के बाउल में कुछ देर के लिए रख दें। इस ट्रिक को अपनाने के बाद प्याज काटते हुए आंखों से पानी नहीं निकलेगा।

छीलें लहसुन

food hacks to inspire cooking garlic

सब्जी में अगर लहसुन का तड़का हो तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन लहसुन को छीलने में काफी समय नष्ट होता है। अगर आप इस समय को बचाना चाहती हैं तो लहसुन को छीलने से पहले उसे 20 सेंकड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। अब आप इसे हल्का सा दबाएंगी तो लहसुन आसानी से छिल जाएगा।

पिघलाए मक्खन

food hacks to inspire cooking butter

अगर आप ब्रेकफास्ट की तैयारी कर रही हैं और मक्खन बाहर निकालना भूल गई हैं। ऐेसे में आपका मक्खन सॉफ्ट नहीं होगा। अगर आप उसे पिघलाएंगी तो वह पूरी तरह पिघल जाएगा। लेकिन अगर आपको थोड़ा ही नरम करना है तो उसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक प्लेट में मक्खन रखकर उसके उपर कांच के गिलास को गर्म करके उल्टा रखें।

इसे भी पढ़े-क्या आपको चमचमाती किचन पसंद हैं तो ये 6 आसान टिप्‍स आजमाएं

आप गिलास को गर्म करने के लिए उसके उपर थोड़ा गर्म पानी डालें या फिर कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख कर गिलास को गर्म कर सकते हैं। इस तरह आपका मक्खन हल्का सा पिघल जाएगा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP