एक दिन अनुराधा सेब छीलकर लाई थी। उसने पूजा को सेब खाने के लिए ऑफर किया। पूजा ने सेब देखते ही बोला, एक तो तुमने सेब के छिलके निकाल दिए हैं। ऊपर से सुबह से सेब काट कर लाई हो। इसके सारे पोषकतत्व तो छिलके के साथ उतर गए और काटकर सेब रखने के कारण इसका सारा आयरन भी उड़ गया है। अब किस लिए खाया जाए ये सेब?
यह सुनते ही अनुराधा सोच में पड़ गई। उसे सोचते देख पूजा ने उसे समझाया कि आज खा लो लेकिन आगे से सेब कभी छीलकर और काटकर मत खाना। बिना छीले और बिना काटे ही सेब खाना हेल्दी होता है। तब से अनुराधा एक सेब लाती है और उसे केवल धोकर खाती है।
अनुराधा ने तो बिना छीले और बिना काटे सेब खाना शुरू कर दिया। लेकिन आप सेब कैसे खाती हैं?
कुछ लोग सेब को छीलकर ही खाना पसंद करती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि सेब को चमकाने के लिए छिलके पर ब्लीच लगता है। जो कि सही भी है। इस कारण ही वे छीलकर खाती हैं। लेकिन क्या यह सही है? (Read More: बारिश के मौसम में रहना हो फिट तो पीएं ‘सेब की चाय’)
बिल्कुल नहीं। स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय (एसपीपीसी) योग अनुसंध केंद्र की डॉ. दिव्या कहती हैं कि "सेब एक हेल्दी फल है। इसे रोज खाना चाहिए लेकिन बिना छीले।"
डॉ. दिव्या कहती हैं कि "आजकल सेब को ब्लीच में डालकर निकाला जाता है। इससे उनमें चमक आ जाती है। ऐसे में सेब के इस छिलके को खाना सेहत के लिए तो नुकसानदायक होता है। इससे बचने के लिए हल्का गुनगुना पानी करें और उसमें सेब को तीस मिनट के लिए रख दें। इससे सेब के छिलके के ऊपर लगे सारी कीटाणु निकल जाएंगे और आप छिलके के साथ सेब को खा भी सकेंगी।"
सेब व्यापारी रमेश से जब हर जिंदगी ने पूछा की वे सेब को ब्लीच में क्यों डुबाते हैं तो उसने कहा कि क्योंकि लोग ही दाग वाले सेब नहीं खरीदते हैं। लोगों को रेड चमकने वाले सेब चाहिए होते हैं। हम तो वही बेचते हैं जो लोगों को चाहिए होता है इसलिए सेब को ब्लीच में डुबाते हैं। समझ गईं आप। हमलोग शाइन करने वाले सेब खरीदते हैं इसलिए उन्हें ब्लीच में डुबाया जाता है। इसलिए आज से ही शाइन करने वाले सेब खरीदना बंद कर दीजिए। ये आपके हेल्थ के लिए ही अच्छा होगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।