दाल से लेकर सब्जी तक, सभी खाने की चीजों का टेस्ट बढ़ाने के पीछे लहसुन के स्वाद और महक का जादू होता है। लहसुन खाने में जायका लेकर आता है। मगर जब भी इसे छीलने की बारी आती है तो हम परेशान हो जाते है क्योंकि इसके छिलकों को छिलना बहुत मुशकिल काम लगता है। लहसुन छिलने में बहुत समय भी लगता है इसलिए कोई भी रेसिपी जिसमें लहसुन पड़ने वाला है, उसे बनाने के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी जाती है और शूरूआत होती है लहसुन छिलने से। लेकिन आज हम आपको बता रहे है कि आप कैसे कम समय में और आसानी से लहसुन छिल सकती है। लहसुन की कलियों को छीलने के भी कई तरीके हैं।
इसे जरूर पढ़ें: किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्स और बचेगा आपका बहुत सारा समय
तरीकों पर बात करने से पहले हम आपको बता दें कि लहसुन खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन साफ-सुथरे, सूखे और बड़े आकार के हों। लहसुन छिलने के लिए सबसे पहले साबूत लहसुन को अंगुली से दबाएं, जिससे उसकी सभी कलियां अलग हो जाएंगी। अब गहरी पेंदी वाला कोई बर्तन लें। 4-5 कलियां बर्तन में रखें और उसे किसी चीज से ढंक दें और बर्तन को जोर से हिलाएं, जिससे लहसुन की सारी कलियां अलग हो जाएंगी। जब आप इसको खोलेंगी तो कलियां अलग मिलेंगी पर छिलके नहीं हटे होंगे। अब दोबारा बर्तन को कुछ देर तक फिर से हिलाएं, ऐसा करने से अधिकतर कलियों के छिलके भी निकल जाएंगे। अंत में सारी कलियां अलग कर लें। ऐसे कम मेहनत में लहसुन छील जाएगे। यह तरीका अपनाने पर छिलके एक जगह रहेंगे और कचरा भी नहीं फैलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: अंकुरित लहसुन फेंकने से पहले जान लें इसके अनगिनत फायदे
Photo courtesy- (YouTube, Healthy Zindagi, travelerscoffee.ru, ScoopWhoop हिंदी, Eat This, Not That)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।